क्या इस लड़के को डेट कर रही हैं Urfi ?, लिखा- मुझे पता है तुम मुझसे प्यार करते...

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुईं उर्फी जावेद लगातार अपने पहनावे और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए छाई रहती हैं। अपने स्टाइल से उर्फी लोगों को अक्सर हैरान कर देती हैं। हालांकि इस बार उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर नहीं बल्कि अपनी लव-लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्फी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में इंडो-कैनेडियन सिंगर कुंवर के साथ नजर आ रही हैं।

उर्फी ने कुंवर के पोस्ट को स्टोरी में किया था शेयर

इन तस्वीरों में दोनों की क्लोजनेस देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि उर्फी कुंवर के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुंवर के साथ अपनी फोटोज को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है कि मुझे पता है तुम मुझसे प्यार करते हो।

उर्फी ने कुंवर के साथ का शेयर किया था वीडियो

इसके बाद तो फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उर्फी और कुंवर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा कुंवर का कमेंट भी खूब चर्चा में है। इससे पहले उर्फी जावेद ने कुंवर के साथ एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह सिंगर कुंवर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही थीं।

साल 2017 में हुआ था ब्रेकअप

साल 2017 में हुआ था ब्रेकअप

बता दें कि इससे पूर्व उर्फी जावेद अनुपमा सीरियल फेम पारस कलनावत को डेट कर रही थीं, जो शो में अनुपमा के बेटे समर का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि दोनों साल 2017 में अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+