क्या कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान और उनकी फैमिली को नहीं मिला न्यौता, बहन अर्पिता ने किया बड़ा खुलासा
कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान और उनकी फैमिली को नहीं मिला न्यौता, बहन अर्पिता ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई, 02 दिसंबर: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कुछ ही दिनों में शादी करने वाले हैं। मनोरंजन जगत में हर तरफ अभी सिर्फ इसी बात की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के रणथंभौर में एक रिसॉर्ट में होने वाली है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चाओं के बीच इस बात की भी चर्चा अधिक है कि उनकी शादी में कौन-कौन शामिल हो रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर सब लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या सलमान खान और उनका परिवार विक्की और कैटरीना की शादी में शामिल हो रहा है या नहीं। असल में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक-दूसरे के काफी करीबी हैं। कहा जाता है कि सलमान और कैटरीना एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं, ऐसे में अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने शादी के निमत्रण को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

क्या कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान खान को नहीं मिला है न्यौता?
इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि कैटरीना कैफ ने सलमान खान और उनके परिवार को राजस्थान में अपनी होने वाली शादी में आमंत्रित नहीं किया है। कैटरीना कैफ द्वारा सलमान और उनकी बहनों को औपचारिक आमंत्रण भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते दिनों खबरें आईं कि सलमान खान और उनके परिवार को शादी आमंत्रित किया गया था और सलमान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री शादी में शामिल होंगी। लेकिन अब सलमान की बहन अर्पिता ने ही खुलासा किया है कि कोई न्यौता नहीं मिला है।

सलमान की बहन अर्पिता बोलीं- हमें शादी के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की बहन अर्पिता से इस मामले में जब पूछा गया कि क्या उन्हें और उनके परिवार को कैटरीना और विक्की की शादी में बुलाया गया है तो उन्होंने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इनकार किया। अर्पिता ने कहा, "हमें शादी के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है।"
Recommended Video

क्या कैटरीना ने सलमान को अपनी शादी में बुलाया है?
'क्या कैटरीना ने सलमान को अपनी शादी में आमंत्रित किया है?' इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान खान के परिवार के एक करीबी खुलासा किया, "परिवार को कोई आमंत्रण नहीं भेजा गया है। कैटरीना ने न तो अलवीरा और न ही अर्पिता को शादी का कोई इनवाइट भेजा है। ये खबरें कि सलमान और उनकी बहनें शादी में शामिल हो रहे हैं, झूठी हैं।''

कैटरीना की शादी में जाने को लेकर सलमान के पिता ने कही थी ये बात
कैटरीना की शादी में जाने को लेकर सलमान के पिता सलीम खान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब सलीम खान से पूछा गया कि, ''क्या सलमान खान कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में जाएंगे?'' तो उन्होंने कहा, "मैं इसके बारे में क्या बोलूं...आप मीडिया के पास केवल इस तरह के मुद्दे ही होते हैं बात करने के लिए।''

शादी के फौरन बाद टाइगर 3 की शूटिंग करेंगी कैटरीना कैफ
सलमान और कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 में एक साथ काम कर रहे हैं और दोनों के बीच बहुत ही पेशेवर, कामकाजी रिश्ता है। सूत्रों के मुताबिक, "सलमान कैटरीना के लिए बहुत सुरक्षात्मक हैं और उन्हें बहुत मानते भी हैं। सलमान कैटरीना की शादी को लेकर बहुत खुश भी हैं। कैटरीना शादी के बाद टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, और यह देखते हुए कि दोनों कलाकार कितने पेशेवर हैं, किसी को भी अजीब नहीं लगेगा।''

इस अभिनेता ने विक्की और कैटरीना की शादी का दिया संकेत
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गजराज राव ने संकेत दिया कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल असल में शादी कर रहे हैं। अभिनेता गजराज राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह कैट और विक्की की शादी में फोन की अनुमति नहीं होगी, इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 50 वर्षीय अभिनेता गजराज राव ने लिखा, "सेल्फी नहीं लेने दिया जाएगा तो मैं नहीं जाऊंगा।'' उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो को तूतक तूतक तूतिया गाने पर सेट किया। गजराज और विक्की ने 2018 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ''लव पर स्क्वायर फुट'' में एक साथ काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications