क्या सुसाइड करने वाली हैं पायल घोष? सोशल मीडिया पर शेयर किया अधूरा नोट, देखकर लोगों के उड़े होश
Payal Ghosh: एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड नोट का पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट कुछ ही पलों में वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद उनके फॉलोअर्स हैरान हो गए हैं।

Payal Ghosh: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ 'मी टू' आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट का एक स्नैपशॉट शेयर किया है। इस सुसाइड नोट के वायरल होने के बाद से ही लोग पायल घोष को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस सुसाइड नोट में पायल घोष में उन लोगों के नाम सामने लाने की धमकी दी है जो उनकी मौत के लिए जिम्मेदार होंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सुसाइड नोट अधूरा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अधूरा सुसाइड नोट
आपको बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड नोट का पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट कुछ ही पलों में वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद उनके फॉलोअर्स हैरान हो गए हैं। लोग इस पोस्ट को देखने के बाद से पायल घोष की मेंटल हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को संबोधित करने के लिए पायल अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मदद लेती हैं।

पायल ने नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग
पायल घोष ने जिस अधूरे सुसाइड नोट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें लिखा है- ये मैं हूं, पायल घोष। अगर मैं आत्महत्या या दिल का दौरा पड़ने से मरती हूं, तो इसके लिए जो लोग जिम्मेदार होंगे वो ये हैं। जहां कई फॉलोअर्स उनको लेकर परेशान हो गए हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि पायल सस्ता पब्लिसिटी कर रही हैं। कई लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी आलोचना भी की है।
लोगों ने पायल को मेडिकल सलाह लेने के लिए कहा
कई सोशल मीडिया यूजर्स पायल को उनकी स्थिति खराब होने पर मेडिकल कंसल्ट लेने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पायल घोष ने डिप्रेशन के साथ साथ अपनी पर्सनल लड़ाई के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। तुनिषा शर्मा की मौत के बाद भी पायल घोष ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं पायल घोष
उस समय पायल घोष ने कहा था- मेंटल हेल्थ एक ऐसी चीज है जिसकी हम अक्सर उपेक्षा करते हैं और डिप्रेशन बहुत ही छिपे तरीके से आप पर हावी हो जाता है। मैं तब तक ठीक थी जब तक कि मैं अचानक मानसिक रूप से बहुत गंभीर स्थिति में नहीं आ गई। अगर मेरे भाई ने मेरी जान नहीं बचाई होती तो मैं अपनी बिल्डिंग से कूद जाती। मैं बहुत मुश्किल से इस डिप्रेशन से बाहर आ पाई हूं। उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस हालत से निकलने में मदद की है।
पायल ने अनुराग कश्यप पर लगाया था आरोप
आपको बता दें कि पायल घोष ने साल 2020 में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद ही पायल घोष सुर्खियों में छा गई थीं। हालांकि, अनुराग कश्यप ने साफ तौर पर पायल के इन आरोपों को निराधार बताया था और इसे सिरे से खारिज कर दिया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications