क्या माता-पिता की वजह से अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप राजन से कर लिया है ब्रेकअप, जानें सच
क्या माता-पिता की वजह से अरुणिता कांजीलाल ने पवनदीप राजन से कर लिया है ब्रेकअप, जानें सच
मुंबई, 16 दिसंबर: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन और रनरअप अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी फैंस को काफी पंसद आई है। इंडियन आइडल के वक्त से ही सोशल मीडिया पर ये अफवाह थी कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीला के दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंडियन आइडल के बाद पवनदीप और अरुणिता ने एक साथ कई शो किए और एक गाने के वीडियो में भी दिखाई दिएं। लेकिन कुछ दिनों से पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अरुणिता पवनदीप राजन के न्यू म्यूजिक वीडियो 'फुर्सत' नहीं दिखाई दीं। इस गाने में पवनदीप के साथ चित्रा शुक्ला दिखी हैं। इसी बात तो लेकर यह कहा जा रहा है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन आइए जानें क्या है सच?

पवनदीप और अरुणिता के ब्रेकअप की अफवाहों से नाराज हैं फैंस
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने गुरुवार (16 दिसंबर) को अपना गाना 'फुर्सत' रिलीज किया। पवनदीप ने ने अपनी गायन प्रतिभा के अलावा अपने अभिनय का जलवा भी इस वीडियो में दिखाया। इस गाने को आवाज तो अरुणिता ने दी है लेकिन गाने के वीडियो में पवनदीप के साथ रोमांस करते चित्रा शुक्ला दिखाई दे रही हैं। जब हाल ही में अफवाहें आईं कि पवनदीप राजन और अरुणिका कांजीलाल अलग हो गए हैं तो उनके फैंस को काफी झटका लगा। ठीक वैसे ही फैंस को ये गाना तो पसंद आया लेकिन इसका वीडियो फैंस को कनेक्ट नहीं कर पाया है। पवन के साथ अरुणिता को उनके फैंस मिस कर रहे हैं।

क्या सच में हुआ पवनदीप और अरुणिता का ब्रेकअप
बता दें कि पवनदीप और अरुणिता ने अपनी ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पवनदीप और अरुणिता इन दिनों कनाडा के वैंकूवर में हैं। जहां अरुणिता, पवनदीप और सायली कांबले और मोहम्मद दानिश स्टेज शो करने वाले हैं। मोहम्मद दानिश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरुणिता, पवनदीप और सायली कांबले और खुद मोहम्मद दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पवनदीप और अरुणिता एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे साबित होता है कि उनके बीच सब ठीक है और कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है।

अरुणिता के माता-पिता को पसंद नहीं हैं पवनदीप
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अरुणिता के माता-पिता पवनदीप राजन को पसंद नहीं करते हैं। खासकर अरुणिता की मां अपनी बेटी की अफेयर की खबरे पवनदीप के साथ सुनकर खुश नहीं हैं। अब जब अरुणिता ने पवनदीप राजन के साथ राज सुरानी की म्यूजिक सीरीज को छोड़ा तो ये हर कोई जानना चाहता था कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या होगा।

जब गुस्सा हो गईं अरुणिता की मां
ईटाइम्स के मुताबिक इसी सवाल के जवाब में जब उन्होंने अरुणिता की मां से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन पर गुस्से में बात की। अरुणिता की मां ने कहा, ''आप उसे (डायरेक्टर) डायरेक्टली फोन नहीं कर सकते। उसके मैनेजर को कॉल करिए।'

'पवनदीप और अरुणिता के बीच कोई इंटिमेट सीन नहीं होना चाहिए...'
अरुणिता ने पवनदीप राजन के साथ राज सुरानी की म्यूजिक वीडियो का साइन किया था। म्यूजिक वीडियो साइन करते वक्त अरुणिता के पिता ने राज सुरानी के सामने एक शर्त रखी थी। अरुणिता के पिता ने राज सुरानी से कहा था कि उनकी बेटी तभी इस म्यूजिक वीडियो को करेगी, जब गाने में पवनदीप के साथ उसका एक भी इंटिमेट सीन नहीं होगा। उस वक्त राज सुरानी ने अरुणिता के पिता को कहा था कि आप चाहे तो वीडियो शूट के दौरान सेट पर रह सकते हैं। खैर अब अरुणिता ने किस वजह से पवन के साथ वीडियो करने से मना किया है, ये तो नहीं पता चल पाया है। लेकिन वीडियो से ये तो साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications