बाबिल खान ने उर्फी जावेद को किया फुल इग्नोर, गुस्से से लाल हुईं एक्ट्रेस, बोलीं-'जलते हैं मुझसे'

उर्फी जावेद ने इरफान खान के बेटे बाबिल खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उर्फी का हेडगियर तोड़ दिया है।

Babil Khan Broke Urfi Javed Headgear: गुरूवार की देर रात मुंबई में डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने एक पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों को इनवाइट किया गया। ये शाम इन सभी सितारों से रंगीन रही। लेकिन, इस इवेंट में सबसे ज्यादा उर्फी जावेद लाइमलाइट में रहीं। हालांकि इस बार वजह उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनके साथ एक पंगा हो गया। अब उनके साथ ऐसा क्या हुआ आइए जानते हैं।

पार्टी में एकसाथ पहुंचे उर्फी जावेद और बाबिल खान

पार्टी में एकसाथ पहुंचे उर्फी जावेद और बाबिल खान

गुरूवार को इस खास पार्टी में डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने लेटेस्ट फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का प्रीमियर रखा। इस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े सितारे जया बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन शामिल तक शामिल हुए। इस पार्टी में दिवगंत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आए। लेकिन, लगता है उनका पार्टी में आना उर्फी जावेद को खास पसंद नहीं आया।

उर्फी जावेद के लुक ने लुटी महफिल

इस पार्टी में उर्फी जावेद ने अपने इंडियन लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। जो एकदम प्लेन थी। वहीं साड़ी के साथ उन्होंने ट्रांसपेरेंट कलर का एक ब्लाउज पहना हुआ था। इसी के साथ हमेशा की तरह उन्होंने अपना यूनिक लुक भी डाला था। जिसमें उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए विक्टोरियन गाउन पहना था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। इसी के साथ उर्फी जावेद ने अपने सिर पर एक डेडगियर पहना था।

उर्फी जावेद ने की बाबिल खान के लुक की तारीफ

उर्फी जावेद ने की बाबिल खान के लुक की तारीफ

अब इस पार्टी में जैसे ही इरफान खान के बेटे बाबिल खान की एंट्री हुई। तभी उन्हें देखकर उर्फी जावेद ने पैपराजी के सामने तारीफ की और कहा कि, 'बाबिल अपने इस लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं'। लेकिन, बाबिल को उनका यह लुक लगता है कुछ खास पसंद नहीं आया। उर्फी जावेद ने पार्टी के बाद बाबिल पर एक फोटो शेयर कर बड़ा आरोप लगाया।

उर्फी जावेद ने बाबिल पर लगाया आरोप

उर्फी जावेद ने कहा कि, बाबिल ने उनकी एक्ससरीज को तोड़ दिया जो उन्होंने अपने सिर पर पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बाबिल को टैग किया और लिखा कि उन्होंने उर्फी जावेद का हेडगियर तोड़ दिया। शायद वह उनसे जेलेस फील कर रहे थे इसी वजह से उन्होंने तोड़ दिया।

बाबिल ने उर्फी को किया फुल इग्नोर

बाबिल ने उर्फी को किया फुल इग्नोर

इसके अलावा उर्फी जावेद और बाबिल खान की पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें बाबिल खान और उर्फी जावेद अलग-अलग खड़े हो कर पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में पैपराजी जब लगातार बाबिल खान की फोटो क्लिक करते हैं तो उर्फी जावेद कहती हैं कि, सारी उन्ही की लोगे क्या। इस दौरान बाबिल खान उर्फी जावेद को इग्नोर करते हुए नजर आए। फिलहाल दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    जानिए Urfi Javed की कितनी है संपत्ति, ऐसे कपड़े पहनने पर क्या जवाब दिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+