सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स सर्वे की इनसाइड स्टोरी, आखिर क्या है पूरा मामला जानिए?
नई दिल्ली, 16 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर और कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद के मुंबई स्थित ऑफिस सहित कई जगहों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग का सर्वे किया गया, जो देर रात तक खत्म हुआ। अब गुरुवार को फिर एक बार टीम का सर्व जारी है। इससे पहले आईटी अफसरों ने एक्टर से जुड़े छह जगहों की तलाशी ली, जिसमें कथित रूप से करीब 20 घंटे तक सर्वे किया था। एक तरफ जहां इस छापेमारी की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया जा रहा है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इस छापेमारी को लेकर हमालावर हो रही है।

सोनू सूद के प्रॉपर्टी डील की हो रही जांच
गुरुवार को भी अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे चल रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आईटी विभाग लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ सोनू सूद की प्रॉपर्टी डील की जांच कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ की एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हाल ही में हुई डील जांच की निगरानी में है। इस सौदे में टैक्स चोरी के आरोपों पर आयकर विभाग के अधिकारी उनके यहां पहुंचे, जिसे आयकर सर्वे अभियान बताया जा रहा है।
Recommended Video

अभिनेता पर टैक्स चोरी के आरोप!
बता दें कि सितंबर 15 (बुधवार) को अचानक एक्टर सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स सर्वे की हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। जहां एक तरफ कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद की काफी चर्चित हुए थे। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में उनके 6 स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों के सर्वे ने उनके फैंस को सकते में डाल दिया।

जीत हमेशा सच्चाई की होती है: केजरीवाल
इधर सोनू सूद के सपोर्ट में उनके फैंस और आम आदमी पार्टी के नेता सामने आए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी आईटी के इस सर्वे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात लगाकर लोगों के लिए काम किया, आज उसके घर में इनकम टैक्स के छापे मारे जा रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनको दिल्ली सरकार ने 'देश के मेंटॉर' कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

गड़बड़ी के आरोपों के बाद आईटी का सर्वे
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने उनकी प्रॉपर्टी की अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सर्वे किया। एक्टर के घर के अलावा आईटी की टीमों ने उनकी कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों पर भी सर्वे किया है। मालूम हो कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले 'सर्वे अभियान' में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं। हालांकि, अधिकारी दस्तावेज भी जब्त कर सकते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications