क्या ठीक नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया? इस यूट्यूबर ने किया खुलासा, बोले- 'पता नहीं क्या...'

India's Got Latent Row: रणवीर इलाहबादिया के अश्लील कमेंट को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में यूट्यूबर ने महाराष्ट्र साइबर सेल में अपना बयान दर्ज कराया है। इस बीच तन्मय भाटिया ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि रणवीर उनके किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं।

इस वीडियो में अन्य स्टैंड-अप कलाकार जैसे रोहन जोशी, कौस्तुभ अग्रवाल, पीयूष शर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव और रवि गुप्ता भी शामिल थे। रोहन, कौस्तुभ और रवि पहले समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में नजर आ चुके थे। वीडियो की शुरुआत तन्मय ने एक दर्शक की टिप्पणी पढ़कर की। जिसमें रणवीर का जिक्र किया गया था।

India s Got Latent Row

फैन ने तन्मय से पूछा, "क्या आप रिएक्शन एपिसोड करते रहेंगे या रणवीर को एक बार बुलाकर इसे खत्म कर देंगे?" यह टिप्पणी रणवीर इलाहाबादिया के उस विवादित कमेंट का मजाक उड़ाते हुए की गई थी, जो उन्होंने समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में एक कंटेस्टेंट से किया था। शो में रणवीर ने माता-पिता को लेकर एक अश्लील सवाल पूछा था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia मामले में SC की सख्ती के बाद एक्शन में सरकार, OTT प्लेटफॉर्म्स को दिए ये निर्देश

तन्मय ने वीडियो में रणवीर के साथ अपनी पिछली बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते पहले ही उन्होंने रणवीर को फिटनेस मीम्स पर रिएक्ट करने के लिए मैसेज भेजा था। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, "सुने ना, आकर फिटनेस मीम्स पर रिएक्ट करते हैं। रिप्लाई नहीं कर रहा है इन दिनों, पता नहीं क्या चल रहा है उसके साथ।" इस पर सभी पैनल में बैठे लोग हंसी से लोटपोट हो गए।

आपको बता दें कि, रणवीर इलाहाबादिया से महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों ने सोमवार को लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। जिसमें उन्होंने समय रैना के शो पर किए गए माता-पिता से जुड़ी अभद्र जोक के लिए माफी मांगी। NDTV के अनुसार, पूछताछ के दौरान रणवीर ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह शो पर इसलिए गए थे क्योंकि समय रैना उनके काफी अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'अल्लाहबादिया से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म जिम्मेवार', विवाद पर बोले अनुपम मित्तल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+