प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोड़ी पर 'इंडियन मैचमेकिंग' की सीमा आंटी ने दिया ऐसा अजीब बयान, भड़क गए फैंस

मैचमेकर सीमा तपारिया ने इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जिसे सुन कर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 12 अगस्तः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब से विदेशी सिंगर एंड एक्टर निक जोनस से शोदी की है तब से वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार प्रियंका-निक की जोड़ी इंडियन मैचमेकिंग की सीमा आंटी के बयान से एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए है। आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'इंडियन मैचमेकिंग' शो की वापसी हुई है। सीमा तपारिया का शो इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन गत बुधवार से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। मैचमेकर सीमा तपारिया ने इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जिसे सुन कर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

सीमा आंटी ने दिया ऐसा बयान

सीमा आंटी ने दिया ऐसा बयान

आपको बता दें कि इंडियन मैचमेकिंग की सीमा आंटी यानी सीमा तपारिया ने प्रियंका-निक को लेकर कहा कि ये जोड़ी बिल्कुल फिट नहीं बैठती है। जानकारी के अनुसार सीमा तपारिया, एक मेचमेकर हैं जो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शादियों की जोड़िया बनाती हैं। वह चॉइस के हिसाब से रिश्ते लाती हैं और दुनियाभर में रह रहे इंडियंस की शादियां करवाती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर किसी को भी अच्छा नहीं लगा है।

फिट नहीं लगती प्रियंका-निक की जोड़ी

पिछले चार साल से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक अच्छी शादीशुदा खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों ने हाल में एक बेटी के पैरेंट्स भी बने हैं। लेकिन फिर भी सीमा तपारिया को लगता है कि ये जोड़ी फिट नहीं बैठती है। सीमा तपारिया ने ये बात अपनी एक क्लाइंट नाडिया परिवार के साथ बातचीत में कही है। नाडिया परिवार से बात करते हुए सीमा ने उदाहरण दिया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सही नहीं है।

सीमा आंटी ने कहा- उम्र का फर्क साफ पता चलता है

उन्होंने नाडिया परिवार से बात करते हुए कहा- मुझे नहीं लगता है कि ये एक परफेक्ट मैच है। मैं माफी भी मांगती हूं वह शादी कर चुके हैं और मैं ऐसा कह रही हूं। लेकिन ये मैच कुछ जमता नहीं है। निक-प्रियंका के सामने बहुत छोटे लगते हैं और वह बहुत बड़ी नजर आती हैं। सीमा आंटी के अनुसार दोनों की उम्र का फर्क उनके रिश्ते में साफ नजर आता है।

निक पत्नी प्रियंका से 10 साल छोटे हैं

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर एंड एक्टर निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। दोनों आज भी कई जगहों पर एक दूसरे के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं।

बेटी के पैरेंट्स बने हैं निक और प्रियंका

हाल में ही प्रियंका और निक सेरोगसी की मदद से पैरेंट्स बने हैं। उनकी एक बेटी हुई है जिसका नाम दोनों ने मिलकर मालती मैरी रखा है। हाल ही में निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन भी बड़े शानदार तरीके से मनाया। जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+