आ रहा है Indian Matchmaking का सीजन 2, Seema Aunty की होगी वापसी
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो इंडियन मैचमेकिंग का जल्द ही दूसरा सीजन आने वाला है। इस शो की घोषणा नेट्फ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए की। जिसके बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है।
मुंबई, 11 मई: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो इंडियन मैचमेकिंग का जल्द ही दूसरा सीजन आने वाला है। इस शो के पहले सीजन को फैंस की नकारात्मक और सकारात्मक आलोचनाओं से गुजरना पड़ा। हालांकि इन आलोचनाओं के बावजूद ये शो काफी हिट रहा। इस शो के जरिए मैचमेकर सीमा टापरिया ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। वहीं इंस्टाग्राम में इस शो की घोषणा के बाद फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

शो को मिली दर्शकों की ऐसी प्रतिक्रिया
नेटफ्लिक्स ने शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यह शादी का मौसम है और सीमा आंटी वापस आ गई हैं। भारतीय मंगनी का सीजन 2 जल्द ही आ रहा है! #गोल्डनफर्स्ट लुक।" इसने सीमा को अरेंज मैरिज की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए दिखाया। इस वीडियो पर दर्शकों ने कमेंट कर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी। एक दर्शक ने कमेंट कर लिखा कि 'कृप्या वापस मत आना'। एक दर्शक ने यह भी सुझाव दिया, "यह एक ट्रिगर चेतावनी के साथ आना चाहिए।"
कैसा था इंडियन मैचमेकिंग का सीजन 1?
बता दें कि, इंडियन मैचमेकिंग का पहला सीज़न लगभग आठ एपिसोड का था। इस शो में बना कोई भी मैच शो के बाद नहीं चला। हालाँकि, इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद कि और शो काफी चर्चा में भी रहा जिसके कारण नेटफ्लिक्स ने इसकेे एक और सीज़न की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications