Indian Idol Season 12 finale : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की पवनदीप राजन की खुलकर तारीफ तो क्या....?
नई दिल्ली, 15 अगस्त। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल 12 भले ही विवादों में रहा हो लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है और इसी वजह से इस बार ये शो लगातार 12 घंटे का ग्रैंड फिनाले कर रहा है।जिसमें कई मशहूर हस्तियां अभी तक शामिल हो चुकी हैं। शो के प्रोमो इस वक्त सोनी के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किए जा रहे हैं, जिसने लोगों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि आज रात पता चल जाएगा कि इस बार का इंडियन आइडियल कौन होगा?

डिस्को दीवाने पर थिरकते नजर आएंगे सिद्धार्थ
सोनी की ओर से जो ट्वीट शेयर किया गया है, उससे पता चलता है कि शो में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शिरकत करेंगे और वो शो के प्रतियोगियों संग जमकर डिस्को दीवाने पर थिरकते नजर आएंगे।

फिल्म ‘शेरशाह' का प्रमोशन
आपको बता दें कि शो के फिनाले में सिद्धार्थ और कियारा अपनी न्यू रिलीज फिल्म 'शेरशाह' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म क्रिटिक से लेकर फिल्म प्रेमियों तक ने इस फिल्म की तारीफ की है। मालूम हो कि यह फिल्म भारतीय सैनिक परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की लाइफ पर आधारित है। 'शेरशाह' को विष्णु वर्धन ने डायरेक्ट किया है।

'मेरी मां पवनदीप राजन की बहुत बड़ी फैन हैं'
मालूम हो शो के दौरान सिद्धार्थ प्रतियोगियों की तारीफ करते नजर आएंगे तो वहीं वो ये भी कहेंगे उनकी मां पवनदीप राजन की बहुत बड़ी फैन हैं और वो उनसे ' तेरी मि्टटी' गीत की फरमाइश भी करेंगे।सिद्धार्थ के इस तरह की तारीफ के बाद पवनदीप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई। लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार का विनर उत्तराखंड से हो सकता है। बता दें कि पवनदीप उत्तराखंड से हैं।

इंडियन आइडल 12 में छह फाइनलिस्ट
गौरतलब है कि इंडियन आइडल 12 में छह फाइनलिस्ट में आज विजेता सुना जाएगा। ये छह फाइनलिस्ट हैं -पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टौरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया। आज के फिनाले में शो के जज के अलावा लोकप्रिय गायक जावेद अली, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक. कुमार शानू और सुखविंदर सिंह भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा, बड़े अच्छे लगते हैं 2 की मुख्य जोड़ी नकुल मेहता और दिशा परमार फिनाले के दौरान दिखाई देंगी।

'इस सीज़न को बहुत पसंद किया गया'
मालूम हो कि इससे पहले, indianexress.com से बात करते हुए, निर्देशक नीरज शर्मा ने कहा कि इंडियन आइडल सीजन 12 इस बार इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिनाले के लिए उनके पास हमेशा बड़ी योजनाएं थीं, अगर कोई महामारी नहीं होती तो एक बड़े स्टेडियम में फिनाले का आयोजन होता लेकिन कोई बात नहीं इस बार हम कुछ अलग करने जा रहे हैं। इस सीज़न को बहुत पसंद किया गया है और इसके आखिरी एपिसोड को देखते हुए हमने 12 घंटे का फिनाले प्लान किया है।












Click it and Unblock the Notifications