Indian Idol Season 12 finale : पवनदीप संग प्यार है या दोस्ती? जानिए अरुणिता का जवाब
नई दिल्ली, 15 अगस्त। इस बार का इंडियन आइडल कौन होगा, इस बात से पर्दा अब से चंद घटों में उठ जाएगा। हालांकि इस बार का शो काफी विवादों में रहा लेकिन इसके बावजूद शो के प्रति लोगों का क्रेज खत्म नहीं हुआ। जहां ये शो स्क्रिप्टिड होने के कारण चर्चा में रहा वहीं दूसरी ओर शो की प्रतियोगी अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की घनिष्ठा के भी कारण इंडियन आइडल सुर्खियों में रहा है। शो में दोनों के लव रिलेशनशिप को दिखाने की कोशिश की गई।

अरुणिता कांजीलाल ने चुप्पी तोड़ी
अब इस बारे में ग्रैंड फिनाले से पहले अरुणिता कांजीलाल ने चुप्पी तोड़ी है। इंडियन एक्सप्रेस से हुई खास चैट पर अरुणिता ने कहा कि से सच है कि हम दोनों क्लोज फ्रेंड हैं। हमें हमारी दोस्ती के लिए ट्रोल किया गया। हमें कहा गया कि हम टीआरपी के लिए अपनी दोस्ती का फायदा उठा रहे हैं, तो हम बता दें कि ये सच नहीं है। जैसी दोस्ती मेरी पवनदीप के साथ है, वैसे ही दोस्ती मेरी शो में अन्य प्रतियोगियों के भी साथ है।

'बहुत सारी चीजें केवल मस्ती-मजाक के लिए होती हैं'
अरुणिता कांजीलाल ने आगे कहा कि ये एक शो है, जिसमें बहुत सारी चीजें केवल मस्ती-मजाक के लिए की जाती हैं। दर्शकों को इसे सीरयसली नहीं लेना चाहिए। ट्रोलिंग और आलोचना के सवाल पर अरुणिता ने कहा कि हम सभी अपने टाइट शेड्यूल की वजह से बहुत बिजी हैं, किसी के पास इस चीज की फुरसत ही नहीं है कि कौन क्या कह रहा है? हमारा पूरा फोकस अभी अपनी गायिकी पर ही है, किसी और चीज के बारे में सोचने का वक्त किसी के पास भी नहीं है।

'हमारी दोस्ती शो के खत्म होने के बाद भी बरकरार रहे'
आपको बता दें कि अरुणिता से पहले पवनदीप ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा था कि 'सच कहूं तो हम सभी लोगों ने एक दूसरे के साथ शो के दौरान बहुत लंबा समय बिताया है। इसलिए मुझे लगता है कि यह हर किसी के साथ होता है। जब आपकी दोस्ती को लोग कुछ और ही कहने लगते हैं । अभी सब का फोकस करियर पर है, बाकी चीजें बाद की बात है। हां मैं बस इतना चाहता हूं कि हमारी दोस्ती शो के खत्म होने के बाद भी बरकरार रहे।'

कौन होगा विजेता?
गौरतलब है कि 'इंडियन आइडल 12' में छह फाइनलिस्ट में से आज विजेता चुना जाएगा। ये छह फाइनलिस्ट हैं -पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टौरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया। आज के फिनाले में शो के जज के अलावा लोकप्रिय गायक जावेद अली, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक,कुमार शानू और सुखविंदर सिंह भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा, बड़े अच्छे लगते हैं 2 की मुख्य जोड़ी नकुल मेहता और दिशा परमार फिनाले के दौरान दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications