Indian Idol फेम सायली कांबले ने ब्वॉयफ्रैंड धवल से की शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, 25 अप्रैल। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडिन आइडल से लोकप्रिय हुई गायिका सायली कांबले ने अपने ब्वॉयफ्रैंड धवल के साथ रविवार को शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के कल्याण स्थित रॉयल गार्डेन में शादी की। गायिका ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर सायली की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि सायली और धवल ने पिछले साल ही सगाई कर ली थी। दोनों महाराष्ट्रियन स्टाइल में शादी की।

महाराष्ट्रियन रिवाज से शादी

महाराष्ट्रियन रिवाज से शादी

सायली ने शादी में पीली रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी, इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग की वेंडिग शॉल पहनी हुई थी।। वहीं धवल ने सफेद रंग की मराठी पोशाक पहनी थी और पर्पल रंग की मराठी पगड़ी पहनी थी। दोनों शादी में काफी खुश नजर आ रहे थे। शादी का वीडियो जो सामने आया है उसमे धवल घोड़ी पर बैठकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बारात में परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे, जो नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

कई और साथी भी हुए शादी में शामिल

कई और साथी भी हुए शादी में शामिल

बता दें कि सायली की दोस्त और इंडियन आइडल 12 की लोकप्रिय प्रतियोगी अरुणिता कांजीलाल भी शादी में शामिल हुई थीं। शादी के बारे में मीडिया से बात करते हुए अरुणिता ने कहा कि मैं भी आज शादी में शामिल होने जा रही हूं, मैं सायली दीदी के लिए काफी खुश हूं। इसके अलावा इंडियन आइडल के प्रतियोगी नचिकेद लेले और निहाल तारो भी शादी में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर साझा की हैं।

सोशल मीडिया पर दे रहे लोग बधाई

सोशल मीडिया पर दे रहे लोग बधाई

सोशल मीडिया पर सायली और धवल की तस्वीरें सामने आई हैं, दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। सायली तस्वीरों में काफी खुश दिख रही हैं वहीं धवल सायली को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को देखकर उन्हें बधाई दे रहा है। लोग दोनों के प्यार और बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। दोनों ने जिस तरह से महाराष्ट्रियन रिवाज से शादी की वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। धवल शाही अंदाज में घोड़ी पर चढ़कर आते हैं जबकि सायली धवल को देखकर मुस्कुराती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+