पवनदीप और अरुणिता ने पहली बार लंदन में मनाई दिवाली, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें
पवनदीप और अरुणिता ने पहली बार लंदन में मनाई दिवाली, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें
लंदन, 05 नवबंर: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और शो की रनरअप अरुणिता कांजीलाल सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। इन दिनों पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल लंदन में है। दोनों ने पहली बार लंदन में एक साथ दिवाली मनाई है। जिसकी तस्वीरें अरुणिता और पवनदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पवनदीप और अरुणिता दोनों लंदन में वेकेशन पर गए हैं।

दिवाली पर एक-दूसरे के साथ दिखे पवनदीप और अरुणिता
दिवाली पर पवनदीप और अरुणिता एक-दूसरे के साथ दिखे हैं। दिवाली की तस्वीरों में पवनदीप और अरुणिता एक साथ नजर आ रहे हैं। जहां पवनदीप व्हाइट रंग के कुर्ता पाजामे में दिख रहे हैं तो वहीं अरुणिता ग्रीन और ग्रे रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। पवनदीप और अरुणिता की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें शेयर कर पवनदीप और अरुणिता ने क्या लिखा?
पवनदीप ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''सभी को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सकारात्मक रहें, मुस्कुराते रहें।'' वहीं अरुणिता ने भी तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन तस्वीरों में पवनदीप नहीं नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीला को दिवाली पर एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। एक फैंस ने तस्वीर के नीचे कमेंट कर लिखा है, ''दोनों ऐसे ही हमेशा एक साथ रहो।'' वहीं एक यूजर ने लिखा है, ' ऐसा लगता है आप लोग एक-दूसरे के लिए ही बने हो।'

पवनदीप और अरुणिता ने रिलेशन पर नहीं भरी है हामी
हालांकि पवनदीप और अरुणिता ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंडियन आइडल 12 से ही दोनों के अफेयर की चर्चा काफी हो रही थी। शो में उनकी सिंगिंग के साथ-साथ पवनदीप संग अरुणिता का रोमांटिक एंगल भी लोगों को खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर पवनदीप और अरुणिता के कई रोमांटिक डांस वीडियो भी सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications