सवाई भट्ट से डर गए थे इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन, ऑडिशन में ही छंटनी का था चांस
सवाई भट्ट से डर गए थे इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन, ऑडिशन में ही छंटनी का था चांस
मुंबई, 17 अगस्त: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पवनदीप राजन ने जीत के बाद सिंगिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए दिए अपने दिए ऑडिशन के बारे में एक किस्सा शेयर किया है। पवनदीप राजन ने विनर बनने के बाद कहा है कि उन्हें तो इस बात का डर था कि वह शो में सेलेक्ट हो भी पाएंगे या नहीं। पवनदीप राजन ने कहा कि उनसे पहले सवाई भट्ट गाने गए थे, जिसके बाद वह डर गए थे। पवन ने कहा कि उन्हें अपने सेलेक्शन होने पर भी शक था।

आखिर क्यों सवाई भट्ट से डर गए थे पवनदीप राजन
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने एक लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा, "जब मैं पहली बार ऑडिशन के लिए आया था, तो मैं बहुत ज्यादा डर गया था कि क्या होगा और अगर मुझे नहीं चुना गया तो। असल में, मुझे कोई उम्मीद नहीं थी क्योंकि सवाई भट्ट ने मेरे सामने गाया था और वह था शानदार। और जब मैं ऑडिशन के लिए पहुंचा और वहां मैंने जो कुछ भी गाया। उसके बाद मुझे सेलेक्ट किया गया तो मैं हैरान था।''

'हम सभी गांव से आते हैं और इंडियन आइडल...'
पवनदीप राजन ने कहा, मुझे तो इस बात का ही विश्वास नहीं था कि मैं शो में सेलेक्ट हो जाऊंगा। लेकिन मेरे चुनाव के बाद से मेरे जीतने तक, शो में यात्रा अविश्वसनीय और शानदार रही है। मुझे शो में नए दोस्त मिले हैं। इंडियन आइडल 12 एक परिवार बन गया है। मैं कहूंगा कि हम सभी गांवों से आते हैं जिनकी आंखों में बड़े सपने हैं और इंडियन आइडल उन सपनों को सच करता है।"

25 लाख प्राइज के पैसे का क्या करेंगे पवनदीप राजन
पवनदीप राजन ने को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये भी इनाम में मिले हैं। इन पैसों को पवनदीप कैसे खर्च करेंगे, इसपर उन्होंने कहा, ''मैं उत्तराखंड से हूं और वर्तमान में वहां स्थिति ठीक नहीं है इसलिए मैं कुछ करना चाहता हूं। मैं वहां बच्चों के लिए एक म्यूजिक स्कूल भी खोलना चाहता हूं ताकि प्रतिभाशाली बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।''

उत्तराखंड के CM पवनदीप राजन से हुए खुश
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। पवनदीप की जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उन्हे बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, "इंडियन आइडल और देश भर में लाखों लोगों का दिल जीतकर पवनदीप ने अपने गायन से उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। मैं उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।"

25 लाख रुपये, एक कार, जानें पवनदीप को क्या-क्या मिला?
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से एक चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का चेक दिया गया है। उसके अवाना सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी पवन को मिला है। वहीं फाइनलिस्ट अरुणिता कांजीलाल और सायली कांबले को 5-5 लाख रुपये का चेक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications