Indian Idol 12: अरुणिता कांजीलाल की हार से निराश फैंस, सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, बोले- आपने दिल जीता है
मुंबई, 16 अगस्त। इंडियन आइडल 12 का सीजन रविवार को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया। शो में पवनदीप राजन ने पांच प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए इंडियन आइडल-12 के खिताब को अपने नाम किया और इस सीजन के विजेता बने। जबकि शो में अरुणिता कांजीलाल दूसरे पायदान पर रहीं। अरुणिता और पवनदीप अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे। दोनों जिस तरह से एक दूसरे के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति से समां बांधते थे उसा हर कोई मुरीद था।
Recommended Video

अरुणिता के फैंस हुए निराश
अरुणिता और पवनदीप की एक दूसरे के साथ केमिस्ट्री भी काफी अच्छी थी। लेकिन पवनदीप की जीत के बाद अरुणिता के फैंस कुछ निराश हैं। उन्हें उम्मीद थी कि अरुणिता इस सीजन को जीतेंगी और ट्रॉफी अपने नाम करेंगी। लेकिन पवनदीप की जीत के बाद फैंस ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अरुणिता पवनदीप से बेहतर गायिका थीं लिहाजा उन्हें इस शो को जीतना चाहिए था। यही नहीं कुछ फैंस ने यहां तक कहा कि फिनाले पवनदीप और अरुणिता के बीच टाई होना चाहिए था क्योंकि दोनों ही जीत के हकदार थे।

आपने लोगों का दिल जीता
सोशल मीडिया पर पवनदीप की जीत के बाद अरुणिता के फैंस ने उन्हें चियर अप किया और लिखा कि अरुणिता इंडियन आइडल-12 सीजन को जीतने की बराबर की हकदार थीं। एक फैन ने लिखा अरुणिता कांजीलाल पहली रनर अप बनीं लेकिन अच्छा नहीं महसूस हो रहा है क्योंकि वो मेरी पसंदीदा थीं। लेकिन इस सच से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पवनदीप की फैन फॉलोविंग काफी है। एक फैन ने लिखा लोगों ने जीती हो ट्रॉफी तो क्या, तुमने लोगों को दिल जीता है।

सबसे लंबा ग्रैंड फिनाले
गौर करने वाली बात है कि इंडियन आइडल 12 सीजन काफी लोकप्रिय सीजन था और काफी लंबे समय तक इस बार का सीजन चला। शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को हुआ। टीवी इतिहास में ऐसा पहली बार है कि रिएलिटी शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चला। शो का ग्रैंड फिनाले रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चला और देर रात पवनदीप को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया।

पवनदीप को मिला 25 लाख कैश
पवनदीप को जीत के साथ 25 लाख रुपए बतौर इनाम राशि और एक चमचमाती कार तोहफे में दी जाएगी। शो के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज अनु मलिक, सोनू कक्कडड और हिमेश रेशमिया मौजूद थे। इसके अलावा शो में मेहमान के तौर पर कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुमार सानू, अल्का यागनिक, उदित नारायण भी पहुंचे। साथ ही द ग्रेट खली भी शो का हिस्सा बनने पहुंचे।

जबरदस्त परफॉर्मेंस
शो के फिनाले में कंटेस्टेंट ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया। कियारा आडवाणी के सामने कबीर सिंह के शाहिद कपूर की एक्टिंग की और उनका डॉयलॉग बोला। एक के बाद एक कंटेस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंस से ना सिर्फ दर्शकों का बल्कि शो में मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications