India's Got Latent में जज को कितने मिलते हैं पैसे? शो से ऐसे होती है लाखों की कमाई
India's Got Latent Row: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के मां-बाप को लेकर किए गए अश्लील बयान विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने बुधवार को मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज किया। ये बयान 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले से जुड़ा है।
दोनों इन्फ्लुएंसर ने पुलिस को इंडिया गॉट लेटेंट से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए। रणवीर इलाहाबादिया के साथ शो में बतौर जज आशीष और अपूर्वा भी आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने बताया कि शो स्क्रिप्टेड नहीं है। शो में जजेस और प्रतिभागियों को खुलकर बोलने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस शो के लिए जजेस को कोई पैसा नहीं दिया जाता है। लेकिन उनके पास शो का कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की स्वतंत्रता होती है। शो में दर्शक बनने के लिए टिकट खरीदने पड़ते हैं और टिकट की बिक्री से मिली राशि शो के विजेता को दी जाती है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Row: संसद पहुंचा यूट्यूबर अल्लाहबादिया विवाद, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मखिजा और रणवीर अल्लाहबादिया के मैनेजर सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन अल्लाहबादिया का बयान नहीं लिया गया। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मंगलवार को शो के खिलाफ एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी।
बीजेपी के उत्तर भारतीय मोर्चा के नेता निलोत्पल मृणाल पांडे ने सोमवार को इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह विवाद बढ़ गया था। इलाहाबादिया ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने अपनी टिप्पणी को गलती बताया, लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया, समाय रैना, अपूर्वा मखिजा, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, और शो के प्रोड्यूसर्स तुषार पूजारी और सौरभ बोथरा को 17 फरवरी को दिल्ली में पेश होने के लिए कहा है। इस बीच, असम पुलिस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: कौन है Ranveer Allahbadia के माता-पिता? बेटे के अश्लील कमेंट के बाद हो रही चर्चा












Click it and Unblock the Notifications