रूस-यूक्रेन वॉर के बीच क्यों हो रही है बॉबी देओल की तारीफ, जमकर वायरल हो रहा है ये VIDEO
नई दिल्ली, 28 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सेना यूक्रेन के एक एक हिस्से पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रही है तो वहीं यूक्रेन के लोग और वहां की सेना उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है। इस युद्ध में अब रूस और यूक्रेन के अलावा दुनिया के अलग-अलग देश शामिल होने लगे हैं, जिसके कारण अब ये युद्ध वैश्विक संकट बन गया है। दुनियाभर के देश इस युद्ध के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। चूंकि वक्त सोशल मीडिया और इंटरनेट का है इसलिए इस युद्ध की चर्चा दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। सोशल मीडिया पर भी यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध की खूब चर्चाएं हो रही हैं, लोग अपनी राय इस युद्ध पर रख रहे हैं तो वहीं तरह-तरह के मीम्स भी शेयर हो रही है। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच वायरल हो रहा है बॉबी देओल का ये वीडियो
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बॉबी रूसी सेना से पंगा लेते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये वीडियो क्लिप बॉबी देओल की फिल्म का है, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो क्लिप पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, उसे शेयर कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन की बीच छिड़ी जंग के बीच लोग अपने रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा है VIDEO
रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जंग की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिस देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वहीं लोग इस युद्ध को लेकर कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में ट्विटर पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायररल हो रहा है, जिसे बॉबी देओल के फैन पेज ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को लगातार रीट्वीट कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए फैन पेज ने कैप्शन में लिखा है-'यह उस समय का वीडियो है जब एक्टर बॉबी देओल ने अकेले ही रूसी आर्मी से पंगा लिया था।

क्या है वायरल वीडियो में
आपको बता दें कि ये वीडियो बॉबी देओल की फिल्म प्लेयर से लिया गया है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म के एक हिस्से में बॉबी रूसी सेना से टक्कर लेते हैं। ट्रेन में सफर कर रहे रूसी सैनिकों से बॉबी देओल अकेले ही भिड़ जाते हैं, लेकिन इसके लिए वो एक ट्रिक अपनाते हैं। क्लिप में बॉबी देओल एक ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर हाथ में रिमोट लेकर कुछ कंट्रोल करते दिख रहे हैं। वो रिमोट से ट्रेन की विंडो पर कुछ करतब करते हैं, जिसके बाद ट्रेन की खिड़की पर एक लेयर बन जाता है और उसपर प्रोजेक्टर के जरिए एक क्लिप चलता है, जिसमें एक लड़की सैनिकों को हाथ हिलाते दिखती है। इस लेयर की वजह से रूसी सैनिकों को नहीं दिख पाता कि बाहर क्या चल रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट
ये वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि यूक्रेन में घुसी रूसी सैनिकों के लिए बॉबी देओल जैसे जादूगर की जरूरत हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि रूसी सेना से निपटने के लिए यूक्रेन इस समय बॉबी से बातचीत कर रहा है। वहीं किसी ने लिखा कि अब बॉबी ही यूक्रेन की आखिरी उम्मीद हैं। देखिए क्या है वीडियो में ......












Click it and Unblock the Notifications