कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, करण जौहर ने खोला राज

हाल ही में करण जौहर ने इलियाना डिक्रूज और कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन के डेटिंग की खबरों पर मुहर लगाई है।

मुंबई, 8 सितंबर: बीते कुछ समय पहले कैटरीना कैफ ने मालदीव से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में कैटरीना के पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, बहन इसाबेल कैफ, भाई सेबेस्टियन लॉरेंट माइकल और अन्य दोस्त नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी मौजूद थीं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए। फैंस इलियाना और कैटरीना के भाई की डेटिंग की खबरों के कयास लगाने लगे। अब करण जौहर ने दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

करण जौहर ने खोला राज

करण जौहर ने खोला राज

हालांकि, अब इन्हीं सब अफवाहों और कयासों पर विराम लगता दिख रहा है। कैटरीना और इलियाना के बीच के इस रिश्ते पर से करण जौहर ने पर्दा उठाया है। जी हां! कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने कैटरीना के भाई और इलियाना के बीच डेटिंग की खबरों की तरफ इशारा किया है।

रिश्ते में हैं इलियाना-सेबेस्टियन

रिश्ते में हैं इलियाना-सेबेस्टियन

कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि इलियाना डिक्रूज और कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या बोले करण?

क्या बोले करण?

शो में करण जौहर कहते हैं कि इसे कंफर्म करने की जरूरत नहीं है। मैंने तुम लोगों की मालदीव की तस्वीरें देखी थीं। मैंने इन्हें किसी पार्टी में पहले भी मिलते देखा था। फिर सोचा कि ये सब बहुत जल्दी में नहीं हो गया।

एंड्रयू संग रिलेशन में थीं इलियाना

एंड्रयू संग रिलेशन में थीं इलियाना

इतना सुनकर कैटरीना कैफ हंसती हैं। बताते चलें कि इससे पहले इलियाना डिक्रूज एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, कपल अब अलग हो चुका है और अब इलियाना डिक्रूज कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं।

विक्की संग रिश्ते पर क्या बोलीं कैट?

विक्की संग रिश्ते पर क्या बोलीं कैट?

शो में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई। कैट ने बताया कि काफी समय बाद विक्की के लिए उनके मन में फीलिंग्स आईं। कपल ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राजस्थान में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+