2 महीने बाद ही Ileana D'Cruz के बेटे की बिगड़ी तबीयत! टेंशन में आईं एक्ट्रेस, शेयर की तस्वीर
इलियाना डिक्रुज ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि थोड़ी टेंशन में हैं क्योंकि उनके बेटे की तबीयत खराब चल रही है।
Ileana D'Cruz Son Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दो महीने पहले उनके बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा गया है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर की है जिसमें वह काफी टेंशन में नजर आईं।
इलियाना डिक्रुज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटे के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी परेशान हैं क्योंकि उनके बेटे की हेल्थ कुछ ठीक नहीं है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद अपने पोस्ट में दी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, "जब आपके छोटे बच्चे को दर्द हो रहा हो तो आपको जो दर्द महसूस होता है, उसके लिए कोई भी चीज आपको तैयार नहीं करती है।"

एक्ट्रेस के इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि उनका बच्चा अपनी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं। फोटो में एक्ट्रेस के कंधों पर उनका बेटा सुकून से सो रहा है। वहीं एक्ट्रेस का चेहरा काफी चिंतित लग रही हैं। तस्वीर में इलियाना का चेहरा आधा दिख रहा है। फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इलियाना डिक्रुज बिन ब्याही मां हैं। वह इस वक्त विदेश में अपने बच्चे की देखभाल कर रही हैं। जिसके पिता का नाम माइकल डोलन है। एक्ट्रेस ने कुछ समय ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। खबर है कि, ये कपल गुपचुप सगाई कर चुका है और फिलहाल शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने 13 मई को ही गुपचुप शादी कर ली। हालांकि इस पर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications