इलियाना डिक्रूज ने पहली बार लोगों को दिखाया अपना बेबी बंप, 36 की उम्र में बिना शादी के बन रही हैं मां

Ileana D'Cruz Baby Bump: इलियाना डिक्रूज की लेटेस्ट फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

ileana d cruz

Ileana D'Cruz Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने पिछले महीने ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करेंगी। इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर कई लोग हैरान हो गए थे। इसके बाद से इलियाना अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। लेकिन अब पहली बार इलियाना ने अपने बेबी बंप की फोटो लोगों को दिखाई है।

इलियाना डिक्रूज ने दिखाया अपना बेबी बंप
इलियाना डिक्रूज की लेटेस्ट फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। आपको बता दें कि इलियाना ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप का वीडियो शेयर किया है। 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते के साथ बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कॉफी की चुस्कियां लेते हुए बिस्तर पर बैठी हुई हैं। उन्होंने अपने कंफर्ट के अनुसार मिडी पहना हुआ है। वीडियो में इलियाना ने अपने बेबी बंप की झलक भी दिखाई है। इलियाना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हाल ही में जिंदगी।

ileana d cruz

प्रेग्नेंसी में इलियाना की क्रेविंग्स
कुछ दिनों पहले इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की एक झलक दिखाई थी और अपनी बहन के बनाए गए केक की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में इलियाना को एक आईवीएफ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इसके बाद लोग कई तरह की बातें करने लगे थे। हालांकि इलियाना ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहचान किसी को नहीं बताई है।

इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट का रिलेशन
जानकारी के अनुसार इलियाना डिक्रूज को कथित तौर पर सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल (कैटरीना कैफ के भाई) के साथ कई बार देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंदन में रहने वाले मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ इलियाना डिक्रूज के रिलेशन की खबर है। इलियाना और उनके कथित बॉयफ्रेंड कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+