IIFA Awards Winners List: 'लापता लेडीज' ने जीते 10 अवॉर्ड्स, तो कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब
IIFA Awards Winners List: जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2025 के सिल्वर जुबली एडिशन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शनिवार को ओटीटी को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। वहीं रविवार को फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस बार किरण राव की फिल्म "लापता लेडीज़" ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और फिल्म "किल" ने भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए।
ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट:
⭐ बेस्ट फिल्म - लापता लेडीज़
⭐ बेस्ट एक्टर - कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
⭐ बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट डायरेक्टर - किरण राव (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट विलेन - राघव जुयाल (किल)
⭐ बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - जानकी बोडीवाला (शैतान)

⭐ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - रवि किशन (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट एडाप्टेड स्टोरी - श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लढ़ा सुर्ती, अनुकृति पांडे (मैरी क्रिसमस)
⭐ बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
⭐ बेस्ट डेब्यू (एक्टर) - लक्ष्य लालवानी (किल)
⭐ बेस्ट डेब्यू (एक्ट्रेस) - प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - राम संपत (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट लिरिक्स - प्रशांत पांडे (सजनी - लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट सिंगर- जुबिन नौटियाल (दुआ - आर्टिकल 370)
⭐ बेस्ट सिंगर (फीमेल) - श्रेया घोषाल (अमी जे तोमार 3.0 - भूल भुलैया 3)
⭐ बेस्ट साउंड डिजाइन - सुभाष साहू, बोलॉय कुमार डोलोई, राहुल कर्पे (किल)
⭐ बेस्ट स्क्रीनप्ले - स्नेहा देसाई (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट डायलॉग - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जम्भाले, मोनल ठाकुर (आर्टिकल 370)
⭐ बेस्ट एडिटिंग - जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज़)
⭐ बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - रफे महमूद (किल)
⭐ बेस्ट कोरियोग्राफी - बॉस्को-सीज़र (तौबा तौबा - बैड न्यूज़)
⭐ बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स - रेड चिलीज़ वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)
⭐ भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान - राकेश रोशन
आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 8 मार्च से 9 मार्च तक जयपुर में हुआ। इस शानदार अवॉर्ड शो में करीना कपूर खान ने अपने दादा, महान फिल्मकार राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया। इसके अलावा शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
ये भी पढ़ें: IIFA Awards 2025: कब और कैसे देखें आइफा अवॉर्ड्स? टिकट के दाम सुनकर लगेगा झटका, जानें कीमत












Click it and Unblock the Notifications