IIFA Awards 2025: कब और कैसे देखें आइफा अवॉर्ड्स? टिकट के दाम सुनकर लगेगा झटका, जानें कीमत

IIFA Awards 2025: IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स) का आगाज हो चुका है। 8 मार्च को जयपुर में आयोजित आइफा अवॉर्ड्स में सभी सेलिब्रिटीज पहुंच गए। यह इस अवॉर्ड फंक्शन की सिल्वर जुबली है। जिससे कि सितारों के लिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है।

तारीख और जगह
इस साल IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर, राजस्थान में हो रहा है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जबकि मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी रविवार, 9 मार्च को होगी। इस बार कार्यक्रम का आयोजन जयपुर एक्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जा रहा है।

IIFA Awards 2025

IIFA अवॉर्ड्स 2025 के होस्ट
इस साल अवॉर्ड शो को अभिनेता कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे। साथ ही, करण जौहर भी होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुल मिलाकर तीनों की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

कैसे देखें IIFA अवॉर्ड्स 2025?
IIFA अवॉर्ड्स का लाइव इवेंट देखने के लिए टिकट की जरूरत होगी। IIFA 2025 के टिकट ऑनलाइन Zomato ऐप पर उपलब्ध हैं।

IIFA टिकट की कीमतें
₹3,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक टिकटों की कीमत है। हालांकि, अधिकतर टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इवेंट के लिए गेट शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी टिकट उपलब्ध है। जिसकी अलग-अलग कीमत हो सकती है।

IIFA 2025 में कौन-कौन सितारे शामिल हुए?
इस बार आइफा अवॉर्ड्स में कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम और निर्माता जयपुर फिलहाल पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं शाहिद कपूर, नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित और मीका सिंह को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया।

बता दें कि, करीना कपूर खान रविवार को स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। वे अपने दादा और महान फिल्मकार राज कपूर को उनकी 100वीं जन्म शताब्दी पर ट्रिब्यूट देंगी। इस साल शोले फिल्म की 50वीं सालगिरह के मौके पर राज मंदिर सिनेमा में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई है। मशहूर MMA फाइटर और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दिग्गज एंथनी पेटिस भी इस इवेंट में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+