'लापता लेडीज' ने अगर जीता ऑस्कर तो क्या-क्या मिलेगा? ट्रॉफी के साथ मिलेगा कितने करोड़ का गिफ्ट?
Laapataa Ladies Oscars 2025: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है।
फिल्म 'लापता लेडीज' का ऑस्कर में नॉमिनेशन
आपको बता दें कि ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न कर पाई हो लेकिन दर्शकों के दिल में इसने अपनी एक खास जगह बनाई है। जैसे ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, हर किसी ने इस मूवी की जमकर तारीफ की।

फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल छुआ
फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किरण राव ने इसके सभी किरदारों को बहुत ही सिपंल दिखाया है लेकिन कहानी बड़ी ही जबरदस्त है जो सीधा दर्शकों के दिल को छूती है। आइए आपको बताते हैं कि अगर इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिलता है तो इसे क्या-क्या मिलेगा।
फिल्म और उसके सिंपल किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से फिल्म और उसके किरदारों को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।
फिल्म 'लापता लेडीज' को अगर ऑस्कर अवॉर्ड मिलता है तो इसे क्या-क्या मिलेगा-
-अगर 'लापता लेडीज' को 'ऑस्कर अवॉर्ड' मिलता है, तो एक चमचमाती ट्रॉफी पुरस्कार में मिलेगी। ये कोई आम ट्रॉफी नहीं होती है, बल्कि इसे कांस्य से बनाया जाता है। इस पर 24 कैरेट सोने की परत होती है। इस ट्रॉफी को बनाने के लिए 1000 डॉलर यानी 83 हजार रुपये की लागत आती है।
-एक गुडी बैग भी मिलेगा, जो विजेता को दिया जाता है। ये बैग न सिर्फ विनर को, बल्कि बाकी नॉमिनिज को भी दिया जाता है। इसमें खास गिफ्ट होता है। इस गुडी बैग में 50 से भी ज्यादा गिफ्ट्स मौजूद होते हैं। इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल जो बैग दिए गए थे, उनमें करीब 1.4 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स मौजूद थे।
फिल्म 'लापता लेडीज' का कुल बजट
'लापता लेडीज' ने अगर ऑस्कर अवॉर्ड 2025 अपने नाम किया तो जाहिर है कि ट्रॉफी और गिफ्ट से भरा बैग तो मिलना तया। जानकारी के अनुसार फिल्म 'लापता लेडीज' को 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। साथ ही ये फिल्म ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म भी बनी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी किरण राव हैं।












Click it and Unblock the Notifications