नाइट आउट पर साथ निकले इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, उतरा हुआ था एक्ट्रेस का चेहरा, वायरल हुआ वीडियो

Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखा। अब वह बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। ऐसे में आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर पलक चर्चा में रहती हैं।

इन दिनों पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं हाल ही में एक बार फिर इब्राहिम के साथ पलक तिवारी डेट नाइट पर निकलीं। इस दौरान दोनों को एक ही कार में साथ में देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

palak tiwari

वहीं अगर पलक और इब्राहिम के लुक की बात करें तो दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। जहां पलक ने ब्लैक कलर का टॉप और लेगिंग्स कैरी की हुई है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एकसाथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद पलक पहले कार से उतरती हैं और फिर उनके पीछे-पीछे इब्राहिम आते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी हैं।

अब इस वीडियो पर कमेंट कर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इन दोनों के बीच पक्का कुछ तो गड़बड़ है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'ये साथ में कितने ज्यादा क्यूट लगते हैं।' एक ने लिखा, 'इतना ही है तो दोनों शादी कर लो।' एक ने लिखा, 'अब तो कंफर्म हो गया कि दोनों साथ हैं।' फिलहाल कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इब्राहिम अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर पलक तिवारी ने चुप्पी साधी हुई है। वह हमेशा इब्राहिम को अपना अच्छा दोस्त कहती हैं। इब्राहिम और पलक की डेटिंग की अफवाहें दिसंबर 2022 में शुरू हुईं जब उन्हें मुंबई में पहली बार एक साथ देखा गया था। एक सूत्र ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वे काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन फिलहाल अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान नहीं देना चाहते। इब्राहिम और पलक को एक-दूसरे के साथ खुश हैं और वे डेट कर रहे हैं। वह एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हालाँकि, वे अपने निजी जीवन को फिलहाल पब्लिक नहीं करना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+