'लॉकअप' फेम पूनम पांडे के गंभीर आरोपों पर पति सैम बॉम्बे ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों कर रही वो ऐसा
'लॉकअप' फेम पूनम पांडे के गंभीर आरोपों पर पति सैम बॉम्बे ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों कर रही वो ऐसा
नई दिल्ली, 03 मार्च। एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉकअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस शो में अपना दर्द बयां किया और बताया कि उनका पति सैम कैसे उन्हें प्रताडि़त करता था, पूनम के इन आरोपों के बाद उनके पति सैम ने चुप्पी तोड़ी है।

सैम ने बताया पूनम पांडे क्यों ऐसा कर रही हैं
सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सैम ने कहा पूनम ये सब लाइम लाइट में बने रहने के लिए कर रही है।
Recommended Video

क्या आप लॉकअप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे ?
सैम ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- वो जो भी कह रही हैं बहुत दुखद है वो ऐसा खबरों में बने रहने के लिए कर रही है। क्या आप लॉकअप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे इसके जवाब में सैम ने जवाब दिया कि 'टीआरपी वैसे ही फायर रॉकेट बनी हुई है, मेरे जाने की क्या जरूरत है!

पूनम ने बयां किया था ये दर्द
बता दें पूनम पांडे ने लॉकअप शो में अपना दर्द बयां करते हुए कहा मैं उसे प्यार करती थी अभी भी उससे नफरत नहीं करती लेकिन उसे नापंसद करती हूं। उसने कहा पिटना किसे पसंद है?

इस बात की भी नहीं थी इजाजत
पूनम ने आरोप लगाया कि उसके पास सबकुछ था जब वो कमरे में रहती थी तो उसपर भी उसे आप्जेक्शन होता था। गलती से पूनम बोल दें कि वो अकेले कुछ वक्त बिताना चाहती हैं, तो इस बात की इजाजत नहीं थी।

चार साल तक होती रही प्रताडि़त
पूनम ने आरोप लगाया था डॉगी से प्यार करने पर भी वो उसकी पिटाई करता था। पूनम ने खुलासा किया कि वो चार साल तक घरेलू हिंसा का शिकार होती रही। उसका पति दिन रात शराब पीता था और उसे रात में पीटता था। अपने निशान मेकअप से छिपाती थी और दुनिया के सामने मस्कुराती रहती थी। यहां तक सैम के कारण उसका ब्रेन हैम्रेज तक हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications