Huma Qureshi Love Story: 39 साल की हुमा क्यों शादी से दूर? इतनों से अफेयर! अब पकड़ी 'लेडी-सलमान' बनने की राह?

Huma Qureshi Love Life: बॉलीवुड की बिंदास और टैलेंटेड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। वजह है- कजिन भाई आसिफ कुरैशी की खौफनाक हत्या। इस घटना ने हुमा की जिंदगी को एक बार फिर फोकस में ला दिया है। भाई की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। यह दर्दनाक घटना दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर हुई।

अब ऐसे में हुमा की पर्सनल लाइफ पर सभी का ध्यान ठहर सा गया है। सवाल उठ रहे हैं कि 39 साल की हुमा आखिर शादी से क्यों दूर हैं? कई सितारों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, फिर भी वह सिंगल क्यों? क्या हुमा बनने जा रही हैं बॉलीवुड की 'लेडी सलमान'? आइए, उनके दिल के राज और लव कनेक्शन्स की खोज करते हैं...

Huma Qureshi love story

हिंंदू लड़के संग रोमांस की खबरें?

हुमा कुरैशी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने की कोशिश करती हैं, लेकिन गॉसिप की दुनिया में उनके रोमांस की खबरें छिप नहीं पातीं। खबरें हैं कि हुमा अपने एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ इश्क के रंग में रंगी हैं।

दोनों को सोनाक्षी सिन्हा की शादी में एक साथ देखा गया, जहां उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल और खुश नजर आए। लेकिन, रूमर्ड कपल ने इस रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। क्या यह नया प्यार है या सिर्फ दोस्ती का रंग? ये तो वक्त ही बताएगा!

पहले भी कई बार चढ़ा इश्क का बुखार!

हुमा की लव लाइफ का इतिहास भी कम मसालेदार नहीं है। खबरों के मुताबिक, वह फिल्ममेकर मुदस्सर अजीज के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में थीं। दोनों की जोड़ी इतनी सीरियस थी कि शादी की बात तक पहुंच गई थी। हुमा अक्सर मुदस्सर के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करती थीं, लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और फैंस का दिल भी टूट गया।

इसके अलावा, हुमा का नाम डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ भी जोड़ा गया। इन अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अनुराग ने इसे साफ तौर पर खारिज करते हुए हुमा को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। इनके अलावा, कुछ और सितारों के साथ भी हुमा के लिंकअप की चर्चाएं रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की।

क्यों नहीं बंधी शादी के बंधन में?

39 की उम्र में हुमा का सिंगल स्टेटस फैंस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या वह सलमान खान की तरह सिंगल लाइफ को एंजॉय करना चाहती हैं? इंडस्ट्री में लगता है, वो 'लेडी सलमान' बनकर उभरना चाहती हैं, लेकिन हुमा अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने में यकीन रखती हैं। वह करियर पर फोकस कर रही हैं और अपने दमदार रोल्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शायद हुमा को अभी सच्चा प्यार मिलना बाकी है, या फिर वह शादी को जिंदगी का जरूरी पड़ाव नहीं मानतीं।

कजिन भाई की हत्या का दुखद मामला

हुमा की पर्सनल लाइफ पर चर्चा के बीच, उनके कजिन भाई आसिफ कुरैशी की हत्या की खबर ने माहौल को और गमगीन कर दिया। 7 अगस्त की देर रात दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन इलाके में पार्किंग विवाद के चलते 18 और 19 साल के दो लड़कों ने आसिफ की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों, उज्जवल और गौतम, को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Who Is Huma Qureshi: कौन हैं हुमा कुरैशी?

हुमा कुरैशी बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। थिएटर और मॉडलिंग से शुरूआत करने वाली हुमा को अनुराग कश्यप ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में ब्रेक दिया। इसके बाद उन्होंने 'एक थी डायन', 'डेढ़ इश्किया', 'बदलापुर', 'जॉली एलएलबी 2', 'काला', 'वलीमाई' जैसी फिल्मों और 'लीला' व 'महारानी' जैसी वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में भी वह नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- 'तेजधार हथियार से हुए आसिफ की छाती पर कई वार', Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+