VIDEO: ताऊजी की बबीता फोगाट ने लगाई क्लास, हुमा कुरैशी ने यूं की तारीफ
नई दिल्ली, अगस्त 16: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक 'ताऊजी' महिलाओं को घर में रहने की सलाह देते हुए दिख रहा है। अब इस वीडियो पर रेसलर बबीता फोगाट ने मुंह तोड़ जबाव दिया है। जिसे अब हुमा कुरैशी ने शेयर किया है। हुमा कुरैशी ने पहलवान बबीता फोगट के जवाब की सराहना की है। दरअसल बबीता फोगाट ने एक व्यक्ति को खरी-खोटी सुनाई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बबीता फोगाट ने 'ताऊ जी' को दिया रिप्लाई
बता दें कि वीडियो में दिख रहे शख्स एक एक्टर हैं, जो जी टीवी पर आने वाले शो में एक सरपंच की भूमिका निभा रहे हैं. शो में वह एक रूढ़िवादी व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे जो पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव करता है हुमा कुरैशी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 'ताऊजी' कहते दिख रहे है कि, एक बार जो घर से निकली छोरी तो वह निकली हाथ से, घर की इज्जत घर ही रखो, ताऊ की यह बात सै।

ताऊजी पर भड़कीं बबीता
इसपर बबीता ने भड़ास निकालते हुए कहा, 'वाह ताऊ, ये कहके तू ये सोच रहा होगा कि तूने बहुत बड़ी बात की है। छोटा मुंह बड़ी बात, लेकिन छोरियां किसी से कम नहीं हैं। छोरी-छोरा दोनों जानते हैं कि समाज का मान कैसा बढ़ाते हैं। ऐसी छोटी सोच तो कोई बालक भी नहीं रखता है। ताऊ तेरी ये सोच मुझे तो समाज के लिए हानिकारक लगती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
हुमा ने की तारीफ
वीडियो शेयर करते हुए हुमा ने कैप्शन में लिखा, देर से ही सही, यह ताऊजी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को किसी भी तरह की पहचान नहीं मिलनी चाहिए। यह सिर्फ रिप्लाई के काबिल ही होते हैं। बबीता फोगाट ने इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। बबीता जी, हमें आप पर गर्व है। ताऊजी बस करो, क्योंकि टास्क किसी भी तरह का जेंडर नहीं देखता है।

हुमा कुरैशी जल्द बेल बॉटम में नजर आएंगी
वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द बेल बॉटम में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर की भी अहम भूमिका है। लारा दत्ता प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। 3डी में फैन्स इसे देखना एन्जॉय कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications