IIFA Awards 2023: Hrithik Roshan ने विक्की कौशल के साथ किया 'एक पल का जीना' पर हुक स्टेप,वायरल हो रहा वीडियो
अबू धाबी में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स का जश्न मनाया गया। इस दौरान विक्की कौशल ने ऋतिक रोशन के साथ स्टेज पर डांस किया।

Hrithik Roshan Dance Video: शनिवार 27 मई की रात अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2023 तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक से बढ़कर एक एक्टर्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से लाइमलाइट बटोरी। अब अवॉर्ड फंक्शन से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऋतिक रोशन का वायरल वीडियो
आईफा अवॉर्ड्स 2023 में सभी सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से अवॉर्ड फंक्शन का समाह बांधा। अब आईफा अवॉर्ड्स में डांस की बात हो रही है और वहां ऋतिक रोशन का नाम ना लिया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। ऋतिक ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेस्ट डांसर भी हैं। ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
स्टेज पर किया जबरदस्त डांस
दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स 2023 ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया। शो को होस्ट कर रहे विक्की कौशल ने जैसे ही उनका स्टेज पर वेलकम किया तो उन्होंने ऋतिक से 'कहो ना प्यार है' के आइकॉनिक हुकस्टेप पर डांस करने की रिक्वेस्ट की। खैर ऋतिक ने उनकी बात को मान लिया।
विक्की कौशल के साथ किए आइकॉनिक हुकस्टेप
विक्की कौशल ने ऋतिक से कहा कि, ये मेरा सपना था कि ऋतिक मेरे साथ 'ऐ मेरे दिल तू गाए जा' का हुकस्टेप स्टेप करें। अब ऋतिक ने उनकी इस बात को मानकर साथ में मंच पर हुकस्टेप किया और विक्की कौशल को सिखाया। फिलहाल आईफा अवॉर्ड्स के मंच से ऋतिक रोशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
बता दें कि, आईफा अवॉर्ड्स 2023 को विक्की कौशल के साथ अभिषेक बच्चन ने भी होस्ट किया। इन दिनों विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे। ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications