ऋतिक रोशन ने मम्मी के साथ शेयर की तस्वीर, दिखा कुछ ऐसा कि लोग बोले- भाई क्या वाकई इतनी गरीबी आ गई
मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड के स्टार एक्टर ऋतिक रोशन आज सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी एक तस्वीर पर काफी मजे ले रहे हैं। हालांकि ऋतिक ने भी तस्वीर शेयर करते हुए शायद ये नहीं सोचा होगा कि ऐसा हो जाएगा। दरअसल ऋतिक रोशन ने अपनी मम्मी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, तस्वीर में इनके घर की दीवार पर सीलन और उखड़ा हुआ पेंट भी दिख रहा है, जिसको लेकर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं।

मां के साथ शेयर की तस्वीर
ऋतिक रोशन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की। जिसमें वो कुर्सी पर बैठे हैं और उनकी मां बालकनी पर खड़ी दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-मां के साथ आलसभरी ब्रेकफास्ट डेट पर। बुधवार को संडे जैसा फील होना बेस्ट होता है। जाइए अब जाकर अपनी मां को गले लगाइए। रितिक की तस्वीर में जो शीशा है उसके पास उनकी दीवार पर सीलन और उखड़े हुए पेंट पर लोगों का ध्यान गया तो फिर तो एक के बाद एक इस पर कमेंट आने शुरू हो गए।

दीवार पर सीलन को लेकर आ रहे ये सब कमेंट
ऋतिक के पीछे दीवार पर सीलन नजर आने के बाद जिस तरह के कमेंट लोग कर रहे हैं,वो काफी मजेदार हैं। करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- पहले अमिताभ बच्चन वाली वॉल पुट्टी करा लीजिए। एक और यूजर ने लिखा- आप जैसे बड़े लोगों के घरों में भी दीवारों पर पपड़ी बनती है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सर क्या वाकई इतनी गरीबी आ गई जो पेंट ना करा सको या सेविंग्स पर ज्यादा ही जोर है। हजारों कमेंट उनकी इस तस्वीर पर आ गए हैं।

ऋतिक ने दिया ये जवाब
उनके एक फॉलोअर ने कमेंट किया- देखिए, रितिक रोशन के घर पर सीलन। इस पर रितिक ने जवाब दिया- सीलन नहीं होगा तो सीलन ठीक करने में कैसे मजा आएगा भाई। वैसे फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications