ऋतिक रोशन ने सबा आजाद से कर ली शादी? कपल ने मनाई तीसरी सालगिरह, फैंस रह गए हैरान

Hrithik Roshan Saba Azad Photo: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और वेकेशन में साथ देखा जाता है। अब अभिनेता अपने रिश्ते की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने एक पोस्ट साझा किया है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते। अब एक्टर ने सालगिरह का पोस्ट शेयर कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया।

Hrithik Roshan

दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर सबा आजाद के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह और सबा आज़ाद एक ट्रिप पर हैं। ऋतिक ने काले रंग की टी-शर्ट के साथ काले चश्मे और हैट के साथ अपनी लुक को पूरा किया। उन्होंने अपने कंधे पर एक ग्रे बैकपैक भी लिया हुआ था और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे थे।वहीं, सबा उनके बगल में खड़ी थीं और उनका हाथ थामे हुए थीं, जबकि वह भी कैमरे की ओर देख रही थीं।

ऋतिक रोशन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर... 1.10.2024।" सबा ने भी यही फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी 3 इयर्स पार्टनर (हार्ट इमोजी) 1.10.2024।' ऋतिक की एक्स पत्नी सुजैन खान के अलावा तमाम सितारों ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की अब तक शादी नहीं हुई है। ऐसे में उनका सालगिरह वाला पोस्ट देख फैंस कंफ्यूज हो गए कि आखिर दोनों की शादी कब हुई। एक यूजर ने लिखा, 'क्या इनकी शादी हो गई है?' वहीं एक अन्य ने सवाल किया, 'शादी के बारे में तो बताया नहीं अब एनिवर्सरी कैसी।' एक ने पूछा, 'क्या इन दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है?' बता दें कि, कपल की शादी नहीं हुई बल्कि दोनों के रिलेशनशिप को पूरे 3 साल हो गए हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने कुछ समय तक डेट किया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को 2022 में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में सार्वजनिक किया। ऋतिक ने पहले सुजैन खान से शादी की थी लेकिन उनका तलाक साल 2014 में हो गया। कपल के दो बेटे हैं जिनकी दोनों मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+