ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत की मेंटल हेल्थ पर उठाया था सवाल, भेजा था लीगल नोटिस, जानें क्या हुई थी बात
Kangana Ranaut and Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपने विवादास्पद बयानों के लिए भी काफी मशहूर हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से कंगना रनौत की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन ये मूवी भी लोगों को पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में कंगना ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से गुजारिश की है वो थिएटर्स में जाकर इस फिल्म को दरूर देखें। हालांकि कंगना रनौत का ये वीडियो और उनकी फिल्म 'तेजस' देखने के बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेल कर रहे हैं।
कंगना रनौत-ऋतिक रोशन का विवाद
आपको बता दें कि कंगना रनौत देश-विदेश के हर मुद्दे पर अपनी बात रखती नजर आती हैं। कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक समय पर 'काइट्स' और 'कृष-3' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत की कथित प्रेम कहानी की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन उसके बाद अचानक ही दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था।

ऋतिक ने कंगना को फिल्म से निकाल दिया था
जनवरी 2016 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद शुरू हुआ था। खबर थी कि फिल्म 'आशिकी-3' को लेकर मेकर्स कुछ नया करना चाहते थे। ऐसे में इस फिल्म में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन को कास्ट करने की बात सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन के कहने पर कंगना रनौत को इस फिल्म से निकाल दिया गया था। इसके बाद मीडिया में हलचल हो गई कि कंगना और ऋतिक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।
कंगना और ऋतिक के अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि फिल्म 'कृष-3' की शूटिंग के समय चारों तरफ ये बात फैली हुई थी कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच अफेयर चल रहा है। हालांकि ऋतिक रोशन शादीशुदा थे और उन्होंने इस बात को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं की थी। वहीं नए प्रोजेक्ट से कंगना को बाहर कर देने के बाद एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहकर पुकारा था। कंगना ने मीडिया के सामने कहा था- पूर्व बॉयफ्रेंड बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करते हैं, ताकि उन्हें अटेंशन मिल सके, लेकिन वह इन सबसे बाहर निकल चुकी हैं।
ऋतिक ने कंगना को भेजा था लीगल नोटिस
कंगना रनौत के इस इंटरव्यू के तुरंत बाद ही ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया और लिखा था- मेरी पोप से रोमांस करने की संभावना किसी भी शानदार महिला से ज्यादा है। इस इंटरव्यू के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। इस नोटिस में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत से मांग की थी कि वह अपने अफेयर के दावे पर माफी मांगें। हालांकि कंगना ने साफ तौर पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के बीच का विवाद बढ़ता चला गया।
ऋतिक ने कंगना पर लगाए थे ये आरोप
ऋतिक रोशन के नोटिस में लिखा गया था कि कंगना ने उन्हें बहुत सारे ईमेल भेजे थे। हालांकि ऋतिक ने इन मेल्स को लंबे समय तक इग्नोर किया था और किसी भी मेल का कोई रिप्लाई नहीं किया था। हालांकि कंगना रनौत ने ऋतिक के इन आरोपों को खारिज कर दिया था और मीडिया के सामने बताया था कि ऋतिक रोशन ने उनसे बात करने के लिए एक अलग ईमेल आईडी बनाई थी।
ऋतिक रोशन ने कहा- कंगना की मानसिक हालत ठीक नहीं
कंगना रनौत ने भी एक लीगल नोटिस अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन को भेजा था। इस नोटिस में लिखा गया था कि ऋतिक ने नई मेल आईडी इसलिए बनाई थी, ताकि सुजैन से तलाक के प्रॉसेस पर कोई असर न पड़े। कंगना ने नोटिस में ये भी बताया था कि वह मेल आईडी उन्हें खुद ऋतिक रोशन ने ही दी थी। दोनों के बीच का विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब ऋतिक रोशन ने अपने लीगल नोटिस में कंगना रनौत के मानसिक रूप से बीमार होने का आरोप लगाया था। इस पर कंगना ने कैमरे के सामने कहा था कि ऋतिक रोशन खुद मानसिक समस्याओं के शिकार हैं। वह किसी को दुख पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
ऋतिक और कंगना के बीच मनमुटाव जारी
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन के वकील की अपील के बाद मुंबई पुलिस की ओर से इस केस को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था। केस को सीआईयू के पास ट्रांसफर किए जाने की खबर के बाद कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा था- आखिर कब तक तुम एक छोटे से अफेयर के लिए रोओगे। फिलहाल ये मामला थोड़ा शांत हुआ है लेकिन ऋतिक और कंगना के बीच मनमुटाव अब भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications