KGF-3 में ऋतिक रोशन की हो सकती है एंट्री, फिल्म के प्रोड्यूसर ने कही ये बड़ी बात

'केजीएफ 3' के लिए मेकर्स बॉलीवुड के एक बड़े स्टार को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसे में ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा है।

मुंबई, 27 मईः साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' की चैप्टरों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। केजीएफ की दोनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। केजीएफ-1 एंड 2 ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आपको बता दें कि फिल्म 'केजीएफ' में मौनी रॉय का एक गाना था जिसे हिंदी वर्जन में शामिल किया गया था। वहीं मेकर्स ने फिल्म 'केजीएफ 2' में संजय दत्त और रवीना टंडन को कास्ट किया था। अब खबर आ रही है कि 'केजीएफ 3' के लिए मेकर्स फिर से बॉलीवुड के एक बड़े स्टार को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट में कथित तौर पर ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने 'केजीएफ 3' में ऋतिक रोशन के काम करने को लेकर बात की है।

Hrithik Roshan

'केजीएफ 3' की स्टारकास्ट पर हुई बात
केजीएफ फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने 'एशियानेट न्यूजेबल' से बात करते हुए बताया- हमने अभी तक स्टार कास्ट पर अंतिम फैसला नहीं किया है। 'केजीएफ 3' इस साल नहीं बन रही है। हमारे कुछ प्लान्स हैं। प्रशांत नील इस समय सालार में बिजी हैं, जबकि यश जल्द ही अपनी नई फिल्म को अनाउंस करेंगे। हम केजीएफ के तीसरे पार्ट में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं. हम चाहते हैं कि सब लोग सही समय पर एकसाथ आएं। ऋतिक को भी 'केजीएफ 3' पर काम शुरू करने के लिए फ्री होना चाहिए तभी बात बनेगी। अभी तक हमारे पास कोई फिक्स्ड डेट या टाइम नहीं है कि तीसरे पार्ट पर कब काम शुरू किया जाएगा। ऋतिक रोशन को लेकर सवाल पर विजय किर्गंदुर ने बताया- एक बार हमने डेट्स फाइनल कर लीं तो हम स्टारकास्ट को भी तय करने की बेहतर स्थिति में होंगे। तभी दूसरे एक्टर्स को कास्ट करने की प्रोसेस शुरू होगी, तो ये उस समय उनकी उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि तीसरे पार्ट पर कब काम शुरू करना है।

यश की 'केजीएफ 2' ने किया था ऐसा कमाल
यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने 1227 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। इस हिसाब से 'केजीएफ 2' दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बड़ी इंडियन फिल्म है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 430.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद से ही फैंस फिल्म 'केजीएफ 3' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं लेकिन अभी उन्हें कुछ साल और इंतजार करना होगा। इसी बीच सभी इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि एक्टर यश की अगली फिल्म कौन सी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+