68 की उम्र में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने किया ऐसा काम, बेटे के साथ वीडियो हो रहा है वायरल
Hrithik Roshan Mom Workout: ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने एक प्यारा सा वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है जिसमें मां-बेटे दोनों के बिताए गए खास पल की झलक दिखाई दे रही है।

Hrithik Roshan Mom Workout: बॉलीवुड के हैंडसम एक्ट्रों में से एक ऋतिक रोशन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन एक्टिंग के अलावा बहुत ही शानदार डांस भी करते हैं और अपनी फिटनेस का भी जमकर ख्याल रखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। पिंकी रोशन अक्सर अपने ऐसे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसमें वह जमकर वर्कआउट करती नजर आती हैं। 68 की उम्र में इस तरह का वर्कआउट लोग उनसे अंस्पायर हो रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।
ऋतिक रोशन की मां ने किया वर्कआउट
ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने एक प्यारा सा वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है जिसमें मां-बेटे दोनों के बिताए गए खास पल की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में पिंकी रोशन अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ जिम में वर्कआउट करती रजर आ रही हैं। ऋतिक रोशन के फैंस इस अनमोल वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
पिंकी रोशन के वर्कआउट का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी मां पिंकी रोशनके साथ जिम में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका जिम सेशन वर्कआउट फन में बदल जाता है। पिंकी रोशन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- मां और बेटा...हम हर समय मिलते हैं, लंच, डिनर, फिल्में, छुट्टियां, एक दूसरे के साथ अपने विचार शेयर करते हुए...लेकिन सबसे खास समय वह होता है जब हम एक साथ जिम को टाइम देते हैं #मदरसनबॉन्ड #बेस्टमोटिवेशन #जिमपैशन।
68 की उम्र में ऋतिक रोशन की मां का कमाल
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन के परिवार में सभी लोग अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में 68 की उम्र में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने जिम में वर्कआउट करने वाले वीडियो से लोगों को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को भी पिंकी रोशन का ये वीडियो काफी पसंद आया है।

पिता राकेश रोशन भी हैं फिटनेस फ्रीक
सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि उनके मां पिंकी रोशन और पिता राकेश रोशन, दोनों ही रोज जिम में वर्कआउट करते हैं। पूरा रोशन परिवार अपनी फिटनेस होल्क को लेकर काफी मशहूर है। पिंकी रोशन और राकेश रोशन की भी जिम में एक्सरसाइज करने के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
ऋतिक ने कहा- मां से मिलती है फिट रहने की प्रेरणा
ऋतिक रोशन ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने फिटनेस की प्रेरणा अपनी मां से ही मिलती है। उन्होंने कहा था कि उनकी मां हर रोज जिम में जाकर पसीना बहाती हैं और ये कम उम्र के लोगों के लिए काफी इंस्पायरिंग है। आपको बता दें कि पिंकी रोशन एक फिटनेस फ्रीक हैं और 68 साल की उम्र में भी वह कभी भी कोई एक्सरसाइज करने का मौका नहीं छोड़ती हैं।

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ऋतिक रोशन को आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। जल्द ही ऋतिक रोशन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications