War 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' में होगा इंटरनेशनल लेवल का एक्शन, मेकर्स ने बुलाई जबरदस्त तिकड़ी

यशराज फिल्म्स अपनी स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म वॉर 2 बना रहा है। ये ऋतिक रोशन की वॉर का सीक्वल है। इस फिल्म को ब्रह्मास्त्र वाले अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) भी हैं। इसलिए मेकर्स के साथ दर्शकों को भी खूब उम्मीदें हैं। वॉर 2 भी एक्शन और मार-धाड़ से लैस रहने वाली है।

इस फिल्म के क्लाइमैक्स को डिजाइन करने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर्स को बुलाया है। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें इस टीम में तीन लोग होंगे। जिनके नाम Spiro Razatos (स्पाइरो रज़ातोस), Se-yeong Oh (से योंग ओह) और Sunil Rodrigues (सुनील रॉड्रिग्स) का नाम शामिल है। तीनों ने ही अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों के एक्शन को डिजाइन कर चुके हैं। जैसे स्पाइरो ने 'वेनम', से योंग ओह ने 'एवेंजर्स: ऐज ऑफ अल्ट्रॉन' और सुनील ने जवान और पठान जैसी फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है।

hrithik roshan jr ntr movie war 2 climax will designed by srk starrer jawan fame Sunil Rodrigues and spiro razatos

15 दिन का होगा शेड्यूल
इन तीनों के फिल्म से जुड़ने से एक बात ये साफ होती है कि वॉर 2 का एक्शन जबरदस्त हो सकता है। मिड डे में छपी रिपोर्ट की माने तो वॉर 2 के क्लाइमैक्स का शेड्यूल मिड दिसंबर में शुरू होगा। ये 15 दिन का होगा। इसे मुंबई के गोरेगांव स्थित यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में ही शूट किया जाएगा। इसमें एक्शन सीक्वेंस में हैंड टू हैंड कॉम्बैट और चेजिंग सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। इन सीन की खासियत ये भी है कि इसमें VFX भी हैवी रहेगा। इसके लिए विलेन के साथ सीन शूट करने के लिए मुंब में दूसरे स्टूडियो में सेट भी तैयार किया जा रहा है।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर कर रहे हैं। ऐसे में वो डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ मिलकर सेट से लेकर कोरियोग्राफी की बारीकियों में अपनी नजर रखे हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जूनियर एनटीआर फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। उनका ऋतिक से था वाला फाइट सीक्वेंस स्टाइलिश होने वाला है। इसे 11 स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स मिलकर डिजाइन करेंगे। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म अगस्त 2025 में रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+