अपनी एक्स पत्नी और उनके बॉयफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन ने की पार्टी, जाने क्या था कारण

ऋतिक रोशन को उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ देखा गया। हालांकि इस बार सुजैन के साथ उनके नए बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी मौजूद थे।

मुंबई, 3 जुलाईः बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन और उनकी एक्स पत्नी सुजैन खान काफी समय पहले ही एक दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन दोनों कई बार एक साथ नजर आते हैं। खासतौर पर जब बात बच्चों के साथ समय बिताने की हो तो दोनों एकसाथ दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि एक्स पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने के बाद इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिखाई देते हैं जबकि सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। अर्सलान और सुजैन कुछ दिनों पहले ही एकासथ वेकेशन पर गए हुए थे जहां उन्होंने एक दूसरे के सात क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। इसी बीच एक बार फिर से ऋतिक रोशन को उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ देखा गया। हालांकि इस बार सुजैन के साथ उनके नए बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी मौजूद थे।

एक्स वाइफ सुजैन के साथ की पार्टी

एक्स वाइफ सुजैन के साथ की पार्टी

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक होने के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। सुजैन को कई बार ऋतिक रोशन के घर जाते हुए देखा गया है तो वहीं ऋतिक भी सुजैन के परिवार वालों के साथ नजर आते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ एक पार्टी में मौजूद हैं। वहीं सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी उस पार्टी में मौजूद थे।

प्रीति जिंटा ने शेयर की फोटो

सभी लोगों ने एकसाथ अमेरिका के लॉस एंजलिस में पार्टी की और शाम को यादगार बनाया। इस तस्वीर को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने फिल्म कोई मिल गया में एकसाथ काम किया था। प्रीति जिंटा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में सोनाली बेंद्रे भी नजर आ रही हैं।

लॉस एंजलिस में देर रात हुई पार्टी

लॉस एंजलिस में देर रात हुई पार्टी

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा है- एक यादगार रात। #memories #ting। वहीं लुक्स की बात करें तो ऋतिक रोशन ने बेज कलर का हैट लगाया हुआ। ऋतिक ही सेल्फी ले रहे हैं। उनके पीछे सोनाली बेंद्रे और प्रीति जिंटा खड़ी हैं। सबसे पीछे ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को देखा जा सकता है। साथ ही प्रीति के पति जीन गुडइनफ भी तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस तस्वीर को देखने के बाद से ऋतिक रोशन के फैंस जमकर फोटो पर कमेंट्स कर रहे हैं। ऋतिक के फैंस उन्हें प्रीति जिंटा के साथ देखकर फनकी फिल्म 'कोई मिल गया' को याद कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने प्रीति जिंटा को कमेंट करते हुए लिखा है- ऋतिक के साथ प्लीज फिल्म करिए। हम आपको कपल के तौर पर मिस करते हैं।। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- रीयूनियन। सभी लोग सुंदर लग रहे हैं।

ऋतिक रोशन बेटों के साथ मना रहे वेकेशन

ऋतिक रोशन बेटों के साथ मना रहे वेकेशन

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ वेकेशन के लिए लॉस एंजलिस पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले ऋतिक ने वहां से बेटे के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे नजर आएंगी। यह फिल्म आगामी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा ऋतिक रोशन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+