ऋतिक रोशन ने एक्स पत्नी सुजैन खान को दिया था देश का सबसे महंगा तलाक, जानें क्यों टूट गई इनकी शादी
Hrithik Roshan and Sussanne Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन न सिर्फ अपीन दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं ब्लिक लोग उनके हैंडसम लुक के भी दीवाने हैं। ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ हर जगह नजर आते हैं। सिंगर और एक्ट्रेस सबा अजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर ऋतिक रोशन आजकल लाइमलाइट में बने हुए है। वहीं इससे पहले वह सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन धीरे-धीरे दोनों की बीच दरार आने लगी थी और उन्होंने शादी के14 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।
साल 2000 में ऋतिक ने सुजैन से की थी शादी
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन को सुजैन खान से तलाक लेना काफी ज्यादा मंहगा पड़ गया था। इस बॉलीवुड कपल के तलाक को देश का सबसे महंगा तलाक कहा जाता है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक हीरो ऋतिक रोशन ने अपनी लॉन्ड टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान से साल 2000 में बड़ी धूमधाम से शादी कर ली थी।

जानें दोनों के अलग होने की वजह
ऋतिक रोशन अपने बचपन के प्यार सुजैन खान को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। शादी के बाज दोनों काफी खुश थे। दोनों के दो बेटे भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल में अलगाव की वजह एक्टर ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें थीं। ऋतिक रोशन का नाम बारबरा मोरी, कंगना रनौत, कटरीना कैफ जैसी कई हीरोइनों के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही थीं कि सुजैन खान की नजदीकियां एक्टर अर्जुन रामपाल से बढ़ने लगी थीं। ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर आपस में झगड़ने लगे थे।
शादी के 14 साल बाद लिया तलाक
आखिरकार दोनों ने शादी के 14 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले से पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से अलग होने के बाद एलिमनी के तौर पर अपनी एक्स पत्नी को करीब 380 करोड़ रुपए दिए थे। ऐसे में इस तलाक को बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ देश का सबसे महंगा तलाक कहा जाता है। हालांकि दोनों की तलाक की असली वजह कभी भी सामने नहीं आ पाई।












Click it and Unblock the Notifications