बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग ऋतिक की EX वाइफ सुजैन खान हुईं कोजी, फैंस बोले- 'ज्यादा ही ड्रिंक कर ली'

Sussanne Khan Viral Video: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। वह अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। इस बीच सुजैन को एक इवेंट में उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ देखा गया। लेकिन इस दौरान सुजैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से वह बुरी तरह हो रही हैं।

दरअसल, सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बीताते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान सुजैन कैमरे से अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आईं।

Sussanne Khan

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुजैन खान सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं और वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ कोजी होती हुई दिखीं। कपल को ऑल ब्लैक लुक में देखा गया। सुजैन की हालत देख लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ताना मार रहे हैं। उनका ये वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है।

जैसे ही पैपराजी ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया तो लोगों ने कमेंट कर सुजैन को बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह पूरी तरह से नशे में धुत्त है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है सुजैन ने ज्यादा ही ड्रिंक कर ली।' एक ने लिखा, 'वह अनकंफर्टेबल हो रही है'।

बता दें कि, पिछले लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, सुजैन खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान से शादी करने वाली हैं। हालांकि दोनों हमेशा ही मीडिया के सामने इस बात को खारिज करते हैं। वहीं ऋतिक रोशन सुजैन से तलाक के बाद इस वक्त सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+