ऋतिक रोशन की हो गई ऐसी हालत, कमर में बांधी बेल्ट और बैसाखी का लिया सहारा, कैसे क्यों हुआ ऐसा हाल?
Hrithik Roshan: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन ने हाल ही एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन बैसाखी का सहारा लेकर खड़े हैं और कमर में बेल्ट बांधे दिखाई देरहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनकी चेहरा भी उदास नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद से लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन को क्या हुआ है।
ऋतिक रोशन ने शेयर की ऐसी तस्वीर
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैसाखी लिए एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही ये भी बताया है कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने बैसाखी के सहारे या व्हीलचेयर पर रहने की मजबूरी का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

ऋतिक रोशन की मांसपेशियों में आया खिंचाव
अपनी फिट बॉडी और गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से सबके होश उड़ाने वाले ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे। इस मूवी में वह दमदार एरियल एक्शन करते दिखाई दिए हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में ऋतिक रोशन ने खतरनाक स्टंट किए हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने सुनाया दादा का किस्सा
ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- आप में से कितने लोगों को कभी बैसाखी या व्हीलचेयर पर रहने की जरूरत पड़ी है और इससे आपको कैसा महसूस हुआ है? मुझे याद है कि मेरे दादाजी ने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह नहीं चाहते कि वो अनजान लोगों के सामने कमजोर दिखें। वह खुद की मानसिक छवि को मजबूत दिखाना चाहते थे।
'डर और शर्मिंदगी को छिपाने के लिए किया ऐसा काम'
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा है- मुझे याद है, मैंने कहा था....लेकिन डैडा, ये सिर्फ एक चोट है और इसका आपकी उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। ये चोट को ठीक करने में मदद करेगा और उसे और अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ये देखकर मुझे बहुत दुख हुआ कि अंदर के डर और शर्मिंदगी को छिपाने के लिए उन्हें खुद को कितना मजबूत दिखाने की जरूरत थी।
'अजनबियों के सामने मजबूत बने रहना'
ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं इसका अर्थ नहीं समझ सका। मुझे असहाय महसूस हुआ। मैंने तर्क दिया कि उन्हें बुढ़ापे की वजह से नहीं बल्कि चोट लगने के कारण व्हीलचेयर की जरूरत है। व्हीलचेयर के लिए उम्र का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इनकार कर दिया और अजनबियों के सामने मजबूत बने रहे। इससे उसका दर्द बढ़ गया और इलाज में देरी भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications