करण जौहर की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड सबा का हाथ पकड़े पहुंचें ऋतिक रोशन, जानें कब कर रहे हैं शादी

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ पकड़े पहुंचें थे।

मुंबई, 26 मईः बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने बीती रात अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर एक बड़ी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसे सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां पहुंची थीं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने बर्थडे पार्टी के बैश में हिस्सा लिया लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी रही। करण जौहर की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ पकड़े पहुंचें थे।

hrithik roshan

ऋतिक ने नई गर्लफ्रेंड के साथ दिए जमकर पोज
पार्टी में पहुंचे सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने वहां मौजूद सब लोगों का दिल जीत लिया। दोनों फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी की जान बन गए थे। जैसे ही इस नए कपल ने एक साथ एंट्री ली, हर किसी की नजरें इन पर जाकर टिक गईं। ऋतिक और सबा ने पार्टी ड्रेस के मामले में ब्लैक ट्यूनिंक कर रखी थी, जिसमें दोनों ही काफी स्टनिंग नजर आ रहे थे। सबा और ऋतिक रोशन ने इस मौके पर कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं बल्कि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। दोनों ने एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ रखा था। दोनों ने जमकर फोटो क्लिक कराएं। ऐसे में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच की केमिस्ट्री को देख इस कपल के शादी की चर्चाएं भी तेज हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक ऋतिक और सबा ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन पिछले काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

काफी समय से चल रही है डेटिंग
आपको बता दें कि अक्सर सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों को अक्सर मुंबई के कई बड़े कैफे और रेस्तरां में चिट चैट करते हुए देखा गया है। वहीं आजकल दोनों एक दूसरे के साथ ही बहुत सारे इवेंट्स और पार्टीज में एंट्री भी करते हैं। दोनों के कपड़ों की ट्यूनिंग भी लगभग एक जैसी ही रहती है। कभी-कभी तो सबा, ऋतिक और उनकी फैमली के संग भी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई देती हैं। अब लोगों को इंतजार है कि कब ऋतिक और सबा अपने इस रिलेशनशिप के बारे में सबको बताते हैं और शादी कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+