कैसे बर्बाद हो गया था संजय दत्त का चमकता फिल्मी करियर, ड्रग्स की लग गई थी लत, जानें क्या हुआ था उनके साथ

Sanjay Dutt: संजय दत्त की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। उन्हें बहुत ही कम उम्र में नशे की लत लग गई थी। इसके बाद साल 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट में भी उनका नाम सामने आया था।

sanjay dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त भले ही आज सुर्खियों में न छाए रहते हों लेकिन एक समय था जब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने रहेत थे। संजय दत्त की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यही वजह है कि संजय दत्त की जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी है जिसमें संजय दत्त को रोल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नि भाया था। फिल्म संजू में संजय दत्त की जिंदगी के उन पहलुओं को दिखाया गया था जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। संजय दत्त ने एक हीरो की तरह अपनी लाइफ शुरू की थी लेकिन कई बुरी आदतों के चलते उनका चमचमाता फिल्मी करियर बर्बाद होता चला गया।

संजय दत्त की जिंदगी के उतार-चढ़ाव
आपको बता दें कि संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी लाइफ में ड्रामा, क्राइम और एंटरटेनमेंट तीनों ही चीजें शामिल रही हैं। नशे की लत से लेकर दिल फेक आशिक बने संजय दत्त ने अपनी लाइफ में क्या कुछ नहीं किया है। संजत दत्त अपनी ही धुन में रहने वाले शख्स हैं। उन्हें बेहद कम उम्र में ही नशे की लत लग गई थी।

कम नशे की लत से परेशान शे संजय दत्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त ने बहुत ही कम उम्र से सिगरेट के साथ अपना नाता जोड़ लिया था। वह केवल 9 साल की उम्र से ही सिगरेट पीने लगे थे। बढ़ती उम्र के साथ संजय दत्त के शौक भी बड़े होने लगे थे। यंग ऐज में ही उन्होंने ड्रग्स को अपना खास दोस्त बना लिया था। वह अधिक मात्रा में ड्रग्स का सेवन करने लगे थे।

sanjay dutt

संजय दत्त को थी ड्रग्स की लत
एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक समय था जब वह बिना ड्रग्स लिए नहीं रह पाते थे। ड्रग्स उनकी लत बन चुका था। ड्रग्स नहीं लेने पर वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो जाते थे। उस समय संजय दत्त का फिल्मी करियर पीक पर था लेकिन ड्रग्स के चलते वह फिल्मों से दूर होते जा रहे थे।

1993 में मुंबई बम ब्लास्ट में आया था नाम
इसके बाद साल 1993 में मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे, जिसमें संजय दत्त का नाम भी जुड़ा गया था। इसके बाद तो इंडस्ट्री के लोगों ने ही संजय दत्त से दूरी बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त को अबू सलेम और रियाज सिद्दीकी से अवैध बंदूकों की डिलीवरी लेने, उन्हें रखने और फिर नष्ट करने के लिए दोषी माना गया था। वहीं जब सजंय दत्त को कोर्ट में पेश किया गया था तो उन्होंने कहा था- मैं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। मैं घबरा गया था और कुछ लोगों के कहने में आकर मैंने ऐसा किया था।

फिल्मों से दूर जाने लगे थे संजय दत्त
साल 1993 तक संजय दत्त एक बड़े सुपरस्टार बन चुके थे। उन्होंने 'सड़क' और 'साजन' जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन इसी साल संजय दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वह बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। लेकिन फिर साल 1995 में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा। संजय दत्त के पिता दिवंगत एक्टर और राजनेता सुनील दत्त ने उस दौरान अपने बेटे को जेल से रिहा करेन के लिए खूब मेहनत की थी। आखिरकार साल 1997 में संजय दत्त को जमानत मिली थी।

sanjay dutt

5 साल की मिली थी सजा
इसके बाद साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने टाडा अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई थी। वहीं संजय दत्त ने भी इस सजा को काटने का फैसला किया। 5 साल की सजा काटने के बाद संजय दत्त जेल से रिहा हुए और अब अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे हैं। संजय दत्त ने दोबारा फिल्मों में काम भी शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+