Jug Jug Jiyo Reviews: आ गया फिल्म का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है वरुण धवन की ‘जुग जुग जियो’?

वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। रिव्यू देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या फिर नहीं।

मुंबई, 24 जून: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल दिखाई देंगे। फिल्म के रिलीज के पहले दिन दर्शकों के मन में तमाम तरीके के सवाल होंगे। क्या उनको ये फिल्म देखनी चाहिए या फिर नहीं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि, राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म 'जुग जुग जियो' को कैसे रिव्यू मिल रहे हैं।

varun dhawan

जुग-जुग जियो का पहला रिव्यू
यूएई बेस्ड उमैर संधू ने अपने ट्विटर के जरिए फिल्म का पहला रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म 'जुग जुग जियो' को साढ़े तीन स्टार्स देकर इस फिल्म की तारीफ की। ट्विटर पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए उमैर ने कहा कि 'जुग जुग जियो' का पहला रिव्यू ओवरसीज सेंसर की तरफ से है और ये फिल्म हिट साबित होगी। उन्होंने इस फिल्म को साल 2022 की सबसे बेस्ट फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म भी बताया।

उमैर संधू ने शेयर किया पोस्ट
ट्विटर पर अपना फिल्म का रिएक्शन शेयर करते हुए उमैर ने लिखा कि 'जुग जुग जियो' का पहला रिव्यू ओवरसीज सेंसर की तरफ से है और ये फिल्म हिट साबित होगी। इसकी शानदार लेखन, जबरदस्त ह्यूमर और दिल छू लेने वाला इमोशन फिल्म को देखने के काबिल बनाता है। इस फिल्म का चौधा स्तंभ इस फिल्म की स्टारकास्ट की ऐक्टिंग है। ये साल 2022 की बेस्ट फैमिली एंटरटेनिंग फिल्मों में साबित होगी। अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल की ये फिल्म फुल पैसा वसूल फैमिली एंटरटेनिंग है'।

कार्तिक को टक्कर दे पाएंगे वरुण धवन?
इसके अलावा ट्विटर पर और भी फैंस ने इस फिल्म की तारीफ कर फिल्म को बेहतर बताया। इस साल बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। अब इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस को काफी उम्मीदें हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब देखना होगा कि, क्या वरुण धवन की फिल्म जुग-जुग जियो कार्तिक की फिल्म को बीट कर पाती है नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+