Housefull 5: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स कर रहे लॉन्च की भयंकर तैयारी

Housefull 5 Trailer Release Date: हाउसफुल 5 की अनाउंसमेंट के बाद से अपडेट्स आते रहे हैं। इस फिल्म का गाना लाल परी रिलीज किया गया। इसके पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था। लेकिन कॉपीराइट के कारण इसे हटा दिया था। फिर से अब इसे रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक इंतजार रहे हैं। इसको लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

हाउसफुल 5 के मेकर्स ट्रेलर को ग्रैंड लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं। खबरें हैं कि इसके लिए उन्होंने जोरों-शोरों से तैयारी भी शुरू कर दी है। उनकी प्लानिंग है कि वो कुछ ऐसा एक्सपीरिएंस कराएं, जो पहले नहीं हुआ है। ट्रेलर कब आएगा और किस तरह की स्ट्रैटजी पर मेकर्स काम कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

Housefull 5 Trailer Release Date

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया, फिल्म हाउसफुल का ट्रेलर 27 मई को रिलीज होगा। मेकर्स ने फिल्म रिलीज के 10 दिन पहले ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है। ट्रेलर के बाद मेकर्स बड़े स्तर पर फिल्म का प्रमोशन शुरू कर देंगे। इसी स्ट्रैटजी को फॉलो करते हुए वो 27 मई को ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। लॉन्च में फिल्म के 19 एक्टर शामिल होंगे, ऐसे में बड़े लेवल में इस इवेंट की तैयारी भी चल रही है।

सोर्स ने आगे बताया, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी रिलीज के 10 दिन पहले ट्रेलर जारी करने के फैसले पर श्योर हैं। ट्रेलर देख ये पता चल जाएगा कि कहानी क्रूज पर हुए एक मर्डर पर बेस्ड है। फिल्म कितनी ग्रैंड होगी ये गाने लाल परी और दिल-ए नादान से पता चल गया है। ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा, जिस वजह से दर्शक और एक्साइटेड होंगे।

फिल्म हाउसफुल 5 अगले महीने यानी 6 जून को रिलीज होगी। ये पहली बॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइजी है जिसके अबतक पांच पार्ट बने हैं। इस मल्टीस्टार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और रंजीत जैसे एक्टर हैं। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+