मालदीव में हनीमून पर टू पीस और हाथ में चूड़ा पहनकर श्रद्धा आर्या ने किया जबरदस्त डांस,देखें Video
मालदीव में हनीमून पर टू पीस और हाथ में चूड़ा पहनकर श्रद्धाआर्या ने किया जबरदस्त डांस, देखें Video
मुंबई, 28 दिसंबर। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बाद अपने पति राहुल नागल संग मालदीव में हनीमून मनाने पहुंची हैं। श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर पूल के किनारे डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। बिकिनी में श्रद्धा का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बिकिनी और चूड़ा पहनकर किया डांस
बता दें टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने नौसेना कमांडर राहुल नागल से शादी की है और मालदीव में अपना रोमांटिक हनीमून मना रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा ने वाइट बिकिनी में पूल के किनारे डांस किया। वह बिकिनी में हाथ में चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "हॉलिडे हैट ऑन !वह और राहुल हिडवे बीच रिज़ॉर्ट एंड स्पा में ठहरे हुए हैं।

श्रद्धा का ये वीडियो को लोग कर रहे लाइक और कमेंट
श्रद्धा के वीडियो पर फैंस ने प्यार बरसाया है कई यूसर्ज ने उन्हें 'खूबसूरत' और 'प्यारा' कहा। एक ने लिखा वहां पर सर्दियां आपके कारण गर्म हो गई होंगी। एक ने लिखा "बस 'वाह'। इस नेचुरल ब्यूटी के लिए । इससे पहले, श्रद्धा ने फ्लोरल रोमर में रिसॉर्ट में पोज देते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था "इस जन्नत में दुनिया से छुपकर !
शादी के बाद श्रद्धा ने अपने पति के लिए ये वीडियो किया था शेयर
शादी के एक महीने बाद श्रद्धा ने अपने पति के लिए ये वीडियो किया था शेयर
अपनी शादी के एक महीने बाद, श्रद्धा ने अपनी शादी का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने राहुल से उन्हें उठाने के लिए कहा। "राहुल आओ मुझे उठाओ ... मुझे उठाओ ... जब मैं थोड़ा कम महसूस करती हूं। जब मुझे और अधिक प्यार की आवश्यकता हो तो मुझे उठाओ और मैं तुम्हें दिखाना चाहती हूं ... मुझे उठाओ जब मैं डर या खो गया महसूस करती हूं, हर बार मुझे उठाओ जिसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं ... मुझे उठाओ, भले ही यह बहुत पुराना लगता है, उठाओ जब भी मैं तुम्हारे चारों ओर अपनी बाहों को पकड़ने के लिए ऊपर उठाऊंगा ... मुझे उठाओ और मुझे कस कर गले लगाओ और मुझे कभी जाने मत दो ... और मैं तुम्हारे लिए भी ऐसा ही करूंगा। एक महीना मुबारक हो, बेबी।

श्रद्धा और राहुल 6 नवंबर को की थी शादी
श्रद्धा और राहुल 6 नवंबर को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में उनके कुंडली भाग्य के सह-कलाकार अंजुम फकीह और सुप्रिया शुक्ला, बालिका वधू अभिनेता शशांक व्यास और अन्य कलाकार शामिल हुए थे।श्रद्धा ने मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी, ड्रीम गर्ल, कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य जैसे शो में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications