सिंगर हनी सिंह के भतीजे की हुई दर्दनाक मौत,दोस्त की भी गई जान, कैसे हुआ हादसा?

Honey Singh Nephew Death: पंजाब के जालंधर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और उनके करीबी दोस्त आरव तलवार की दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई है। रविवार तड़के करीब 3 बजे यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों दोस्त अपने एक साथी की बर्थडे पार्टी से घर वापस लौट रहे थे।

विदित पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश ओलाक के बेटे थे, वहीं उनके दोस्त आरव प्रसिद्ध 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे। इस दर्दनाक खबर के बाद पूरे म्यूजिक वर्ल्ड और जालंधर में मातम छा गया है। अपने भतीजे की मौत पर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, 'ये मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन है।'

Honey Singh Nephew Death

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

यह दुर्घटना जालंधर में पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुई। विदित ओलक और आरव तलवार वोक्सवैगन कार में सवार थे। दोनों जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों की जान नहीं बच सकी।

बारादरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली थी। उस वक्त नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी। कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी, तभी यह टक्कर हुई।

SHO साहिल चौधरी के मुताबिक, हादसे से पहले कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई। बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर लौट चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में लिए।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने आगे कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिवारों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर से जालंधर में दोनों परिवारों के परिचितों के बीच भी शोक है।

भांजे की मौत पर टूट पड़े यो यो हनी सिंह

इस भीषण हादसे ने सिंगर हनी सिंह को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। हादसे की खबर मिलते ही हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि यह समय उनके लिए दुखों से भरा दौर साबित हो रहा है और उन्होंने अपने प्यारे भतीजे को हमेशा के लिए खो दिया है। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह हादसा उन्हें अंदर से तोड़ने वाला है और उन्होंने भगवान भोलेनाथ से परिवार के लिए मेहर और हिम्मत मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+