Honey Singh ने की मिलेनियर टूर 2025 की घोषणा, टिकटों की बुकिंग शुरू, इन 10 शहरों में करेंगे परफॉर्म
Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हनी सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर नेटफ्लिक्स पर एक डाक्यूमेंट्री रिलीज हुई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
हनी सिंह का म्यूजिकल टूर
वहीं हाल ही में हनी सिंह को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में भी देखा गया था। फिलहाल हनी सिंह अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि हनी सिंह ने अपने गाने के नाम पर ही अपने इंडिया टूर की घोषणा की है। हनी सिंह 'मिलेनियर इंडिया टूर 2025' को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

हनी सिंह का मिलेनियर इंडिया टूर 2025
-हनी सिंह ने अपने मिलेनियर इंडिया टूर के तहत भारत के 10 शहरों में परफॉर्म करने की घोषणा की है। हनी सिंह के इस म्यूजिकल टूर को लेकर उनके फैंस का उत्साह का काफी बढ़ गया है।
-हनी सिंह ने इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित एक इवेंट में इसका ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये किसी भी इंसान द्वारा अब तक किए गए किसी भी काम से बड़ा और बेहतर होने जा रहा है।
-जानकारी के अनुसार हनी सिंह का ये टूर आगामी 22 फरवरी 2025 से शुरू होने वाला है। टूर का पहला इवेंट मुंबई में आयोजित होगा।
-इसके बाद आगामी 28 फरवरी 2025 को लखनऊ में इसका आयोजन किया जाएगा।
-इसके बाद 1 मार्च 2025 को दिल्ली, 8 मार्च 2025 को इंदौर, 14 मार्च 2025 को पुणे, 15 मार्च 2025 को अहमदाबाद और 22 मार्च 2025 को बेंगलुरु में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे।
-इसके अलावा आखिरी तीन म्यूजिक इवेंट चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता में 23 मार्च, 29 मार्च और 5 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
कैसे करें इस इवेंट की टिकट बुक?
हनी सिंह के मिलेनियर इंडिया टूर के टिकट बुक करने के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। इस इवेंट के टिकट्स आज यानी 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे से डिस्ट्रिक्ट (जोमैटो का एक नया ऐप) पर उपलब्ध हो रहे हैं। हनी सिंह के फैंस अपने शहर की टिकट इस ऐप के जरिए आसानी से बुक कर सकते हैं और इस खास टूर के लिए अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं।
हनी सिंह के शो में बच्चे नहीं होंगे शामिल
आपको बता दें कि हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर के लिए एज लिमिट तय की गई है। ऐसे में 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही इस कंसर्ट को इन्जॉय कर पाएंगे। ये शो चार घंटे तक चलेगा। इनसाइडर डॉट इन की रिपोर्ट के अनुसार हनी सिंह अपने इस कॉन्सर्ट में 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'लुंगी डांस' और 'लव डोज' जैसे अपने हिट गानों पर परफॉर्म करेंगे।
हनी सिंह ने कही ऐसी बात
हनी सिंह का ये शो हर शहर में शाम 6 बजे शुरू होगा और इवेंट स्टेडियम के गेट आधे घंटे पहले खुल जाएंगे। हनी सिंह ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस एक्सपीरियंस को मिस न करें दोस्तों। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications