हॉलीवुड की 'डर्टी डांसिंग' वाली वो एक्ट्रेस जो सर्जरी के बाद हो गई थी बेहद हॉट, टॉप एक्टर भी खा गए धोखा
हॉलीवुड इंडस्ट्री (Hollywood) में हॉट एक्ट्रेस जेनिफर ग्रे ( Jennifer Grey) अपने लुक को ऐसे बदल लिया कि उनके साथ काम करने वाले एक्टर भी उनके लुक को देखकर आश्चर्य में पड़ गए थे। ग्रे ने यहां तक कहा कि वह एक प्रीमियर में को एक्टर माइकल डगलस भी एक बार तो भौचक्के रह गए। जेनिफर ग्रे को पहचानने में उनकी आंखें धोखा खा गईं। आखियर जेनिफर कैसे अपना लुक इतना बदल लिया कि लोग उन्हें पहचानन में धोखा खा गए?

'आउट ऑफ द कॉर्नर' ग्रे ने याद किए दिन
अपनी नाक की सर्जरी और उसेक बाद के करियर की चर्चा एक्ट्रेस जेनिफर ग्रे मेमोरी 'आउट ऑफ द कॉर्नर' में की है। इसमें ग्रे नाक की सर्जरी के बाद के अपने करियर को याद करते हुए कहती हैं कि जब वो सर्जरी के बाद अपने को एक्टर्स से मिली तो सबका रिएक्शन अलग था।

एक्टर माइकल डगलस भी नहीं पहचान पाए
हॉट एक्ट्रेस जेनिफर ग्रे ( Jennifer Grey) को सर्जरी के बाद कई लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। यहां तक कई फिल्मों में उनके साथ अभिनय कर चुके एक्टर माइकल डगलस तक उन्हें नहीं पहचना पाए।

सर्जरी के बाद पहले वाली ग्रे हो गई गुम
जेनिफर ने अपनी नाक की सर्जरी को लेकर कहा कि वे जब सार्वजनिक रूप से बाहर आई तो पहले वाली ग्रे से वे पूरी तरह अगल थी। सर्जरी के बाद पहले वाली जेनिफर ग्रे कहीं खो गई थी। ग्रे आगे कहती हैं इसके बाद उन्होंने अपने नए चेहरे साथ काम शुरू किया जिसका एक अलग ही अनुभव था।

ग्रे हो गईं बेहद हॉट
1990 के दशक में हॉलीवुड की एक्ट्रेस जेनिफर ग्रे का करियर के चरम पर था। इसी दौरान उन्होंने अपनी नाक पर प्लास्टिक सर्जरी करवा डाली। जिसके बाद उनके चेहरे का लुक काफी बदल गया। वे पहले की तुलना और अधिक हॉट दिखने लगी।

डर्टी डांसिंग के बाद कराई थी सर्जरी
ग्रे ने 1987 की हिट फिल्म 'डर्टी डांसिंग' में एक्टर पैट्रिक स्वेज के साथ और 1986 में मैथ्यू ब्रोडरिक की फिल्म 'फेरिस बुएलर्स डे ऑफ' में काम किया। 'डर्टी डांसिंग' की रिलीज के बाद ग्रे ने अपनी नाक का शेप बदलने के लिए दो राइनोप्लास्टी सर्जरी (Rhinoplasty) करने का फैसला किया।

जेनिफर के माता पिता ने किया था सजेस्ट
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर ग्रे अब 62 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने सर्जरी के बाद यही महसूस किया कि मैं काफी सुंदर हूं। जेनिफर ने यह भी बताया कि किस प्रकार उनके माता पिता ने उन्हें स्वीकार करने के लिए राइनोप्लास्टी सर्जरी कराने का सुझाव दिया था।












Click it and Unblock the Notifications