हॉलीवुड एक्ट्रेस Gal Gadot ने आलिया भट्ट को मां बनने पर भेजा खास मैसेज, वायरल हो रहा है उनका कमेंट

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने भी अपनी को-स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पैरेंट्स बनने की बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Gal Gadot and Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गत 6 नवंबर को ही पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने एक बहत ही प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने की खबर सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया और रणबीर कपूर को जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं पहली बार पैरेंट्स बनकर आलिया और रणबीर भी बहुत खुश हैं और दादी नीतू कपूर भी फूली नहीं समा रही हैं। इसी बीच हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने भी अपनी को-स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पैरेंट्स बनने की बधाई दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में गैल गैडोट उनकी को-एक्टर हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर बताई मां बनने की बात

आलिया ने इंस्टाग्राम पर बताई मां बनने की बात

आपको बता दें कि बच्ची के जन्म के बाद नई मां बनीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को अपने और रणबीर की तरफ से एक छोटे से नोट के जरिए बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा दी थी। इस नोट में लिखा था- और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में: हमारा बच्चा यहां है .. वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भर रहे हैं - धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!!! नोट पर आलिया और रणबीर दोनों ने 'लव लव लव' के साथ साइन किया था। साथ में एक छोटे से शेर के बच्चे के साथ एक शेर और शेरनी की तस्वीर थी, जो आपस में लिपट रहे थे।

गैल गेडोट ने दी आलिया को बधाई

गैल गेडोट ने दी आलिया को बधाई

आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सेलेब्स और उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट के इसी पोस्ट पर वंडर वुमन गैल गैडोट ने भी बधाई दी है। उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा है- बधाई हो। आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर गैल का कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी

आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आलिया की पहली हॉलीवुड मूवी होगी। अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर से शादी करने के कुछ दिनों बाद आलिया भट्ट मई महीने के शुरुआत में ही यूके गई थीं और वहां उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग की थी।

साल 2023 में होगी रिलीज

साल 2023 में होगी रिलीज

फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' एक खास स्पाइसी एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म के डायरेक्टर टॉप हार्पर हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और गैल गैडोट के साथ साथ सोफी ओकेनेडो और पॉल रेडी भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज होगी।

अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट किया था। कोरोना महामारी के समय दोनों एकसाथ लिव इन में भी रहते थे। शादी के दो महीने बाद यानी जून में आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था वह प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की बात सुनकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+