हॉलीवुड एक्टर Al Pacino 83 साल की उम्र में बने पिता, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म
Al Pacino: हॉलीवुड के दमदार एक्टर अल पचीनो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एक्टर अल पचीनो चौथी बार पिता बन गए हैं। इस समय अल पचीनो की उम्र 83 साल है और इसी उम्र में वह चौथी बार पिता बने हैं। अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। खबर है कि इस कपल ने अपने नवजात बेटे का नाम रोमन पचीनो रखा है।
83 की उम्र में अल पचीनो बने पिता
आपको बता दें कि एक्टर अल पचीनो पिछले दिनों अपनी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में चाए हुए थे। अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह पेशे से एक फिल्ममेकर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल पचीनो ने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल होने के बाद कहा था कि वह डीएनए टेस्ट करवाकर ये कंफर्म करना चाहते हैं कि होने वाल बच्चा उन्हीं का है। हालांकि, फिर बाद में उन्होंने पुष्टि की थी कि वह चौथी बार पिता बनने वाले हैं।

29 साल की गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म
अल पचीनो के पिता बनने की खबर फैलने के बाद से उनके फैंस से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अल पचीनो की इससे पहले तीन बच्चे और हैं। अपनी एक्स पार्टनर और एक्टिंग कोच जान टैरंट के साथ एक्टर की एक 33 साल की बेटी जूली मैरी है। जबकि एक्स-गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो के साथ 22 साल के जुड़वा बच्चे एंटोन और ओलिविया भी हैं।
अल पचीनो की डेटिंग
जानकारी के अनुसार अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह ने अप्रैल 2022 से एक दूसर को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़ी को तब साथ में कई जगहों पर स्पॉट किया जाता था। नूर अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म और टीवी मेकिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications