Holi 2026 Playlist: 'बलम पिचकारी' से 'रंग बरसे' तक, होली पार्टी में शामिल करें बॉलीवुड के ये सुपरहिट 7 गाने
Holi 2026 Playlist: रंगों का सबसे खुशहाल त्योहार होली इस साल 4 मार्च 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। गलियों में उड़ता गुलाल, घरों में बनती मिठाइयों की खुशबू और दोस्तों-परिवार की मस्ती, ये सब मिलकर इस त्योहार को खास बनाते हैं।
धमाकेदार होली सॉन्ग्स का जलवा
होली का असली रंग तब चढ़ता है जब स्पीकर पर बॉलीवुड के धमाकेदार होली सॉन्ग्स बजने लगते हैं। जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, माहौल अपने आप उत्सव में बदल जाता है। बच्चे हों, युवा हों या बड़े, हर कोई रंगों के साथ डांस करने लगता है।

होली खेलने से पहले बना लें गानों की प्लेलिस्ट
अगर आप भी इस बार की होली पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं तो अपनी प्लेलिस्ट में बॉलीवुड के ये 7 सुपरहिट सॉन्ग्स जरूर शामिल करें। ये गाने होली के माहौल को और ज्यादा रंगीन बना देंगी।
बॉलीवुड के 7 सुपरहिट होली पार्टी सॉन्ग्स
1. बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)
नई पीढ़ी की होली पार्टी, 'बलम पिचकारी' (ये जवानी है दीवानी) गाने के बिना अधूरी मानी जाती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ये ट्रैक अपनी हाई एनर्जी बीट्स और फन वाइब के लिए जाना जाता है। दोस्तों के साथ रंग खेलते वक्त ये गाना माहौल को तुरंत जोश से भर देता है।
2. होली के दिन दिल खिल जाते हैं-(शोले)
क्लासिक बॉलीवुड का सदाबहार गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं'-(शोले) आज भी हर उम्र के लोगों की पसंद बना हुआ है। गांव की सादगी और त्योहार की खुशी को खूबसूरती से दिखाता ये गीत होली की शुरुआत के लिए परफेक्ट माना जाता है।
3. अंग से अंग लगाना-(डर)
परिवार और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर होने का असली मजा 'अंग से अंग लगाना'-(डर) गाने के साथ आता है। इसकी धुन और पारंपरिक अंदाज होली के जश्न को और भी रंगीन बना देता है।
4. बद्री की दुल्हनिया- (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
देसी बीट्स और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार कॉम्बिनेशन 'बद्री की दुल्हनिया'- (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) गाने को होली पार्टी का डांस एंथम बनाता है। जैसे ही ये ट्रैक बजता है, डांस फ्लोर खुद-ब-खुद तैयार हो जाता है।
5. रंग बरसे- (सिलसिला)
होली और 'रंग बरसे' गाने का रिश्ता दशकों पुराना है। अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी हर होली सेलिब्रेशन की पहचान बना हुआ है। इसके बिना त्योहार अधूरा सा लगता है।
6. डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली- (वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम)
युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय 'डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली'- (वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम) गाना मस्ती और डांस का परफेक्ट मिश्रण है। रंगों के बीच हंसी-मजाक और ग्रुप डांस के लिए ये शानदार ट्रैक माना जाता है।
7. गो पागल- (जॉली एलएलबी 2)
फास्ट बीट्स और एनर्जेटिक म्यूजिक वाला 'गो पागल'- (जॉली एलएलबी 2) गाना होली पार्टी को हाई वोल्टेज बना देता है। खासकर युवाओं के बीच यह ट्रैक काफी पसंद किया जाता है और जश्न में अलग ही जोश भर देता है।
होली सिर्फ रंग नहीं, म्यूजिक का भी त्योहार
होली केवल रंग लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, संगीत और साथ मिलकर जश्न मनाने का मौका भी है। सही प्लेलिस्ट आपके सेलिब्रेशन को साधारण से शानदार बना सकती है। इस बार जब रंगों की बारिश हो, तो इन बॉलीवुड गानों की धुन पर जश्न को और यादगार बनाना न भूलें।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications