Holi 2025: युजवेंद्र सिंह से तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने ऐसे मनाई होली, साड़ी पहन किया ये काम, वीडियो वायरल
Holi 2025: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा पिछले कुछ समय से खबरों में छाई हुई हैं। जब से उनका भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ है तब से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग धनश्री की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है। हालांकि तलाक की खबर के सामने आने के बाद दोनों अपनी लाइफ में अलग अलग तरह से खुश नजर आ रहे हैं और तस्वीरों और वीडियोज के माध्यम से इसका सबूत भी लोगों को मिल रहा है।

धनश्री ने होली पर पहनी साड़ी
इसी बीच धनश्री वर्मा रंगों के त्योहार होली पर खास पूजा करती नजर आई हैं। इस दौरान वह साड़ी पहने अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि धनश्री ने अपनी दोस्त और सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ होली का त्योहार मनाया है। इस दौरान नेका के पति रोहनप्रीत सिंह भी सबके साथ मौजूद थे।
नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा ने एकसाथ मनाई होली
-तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ ने इस दौरान पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं बालों में गुलाब का फूल लगाए वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में नेहा और धनश्री को एक साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।
-वहीं कुछ फोटोज में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ कोजी होते भी नजर आ रही हैं। इस दौरान नेहा के भाई टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ भी उनके साथ मौजूद थे।
धनश्री और नेहा कक्कड़ ने खेली फूलों की होली
जानकारी के अनुसार धनश्री और नेहा कक्कड़ के पूरे परिवार ने फूलों की होली खेली है। वहीं धनश्री वर्मा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- होली की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे सबसे अच्छे लोगों के साथ कीर्तन और फूलों की होली। अंदर की दिव्यता का उत्सव।
धनश्री ने अपनी मां के साथ जमकर किया डांस
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा ने कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं जिनमें वह होली पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में धनश्री अपनी मां के साथ नाचती भी दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी ने कैमरे पर जमकर पोज भी दिए हैं। धनश्री इस मौके पर काफी खुश भी नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications